facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Paytm में छंटनी के बाद CEO ने कही ये बात, सोशल मीडिया पर शेयर किया 2024 का प्लान

CEO Vijay Sharma ने कहा कि फिनटेक फर्म नए साल 2024 में कई जरूरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रही है।

Last Updated- December 26, 2023 | 11:05 AM IST
Q4FY24: Paytm left OTA industry far behind in terms of flight booking, second in train tickets also; What is the condition of shares? Q4FY24: फ्लाइट बुकिंग के मामले में Paytm ने OTA इंडस्ट्री को छोड़ा बहुत पीछे, ट्रेन टिकट में भी दूसरे नंबर पर; शेयरों का क्या है हाल
Representative Image

Paytm lays-off: फिनटेक कंपनी पेटीएम ने नए साल से पहले 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर लोगों को तगड़ा झटका दिया। कंपनी के इस फैसले के बाद पेटीएम के सीईओ विजय शर्मा (Paytm CEO Vijay Sharma) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर क्रिसमस डे के दिन अपनी टू-डू लिस्ट शेयर की है और नए साल को लेकर कंपनी के प्लान के बारे में भी जानकारी दी है।

आइए, बताते हैं क्या लिखा है CEO Vijay Sharma ने?

CEO Vijay Sharma ने कहा कि फिनटेक फर्म नए साल 2024 में कई जरूरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने ‘एक्स’ पर इस बात की भी जानकारी दी कि कंपनी साल 2024 में और क्या नए बदलावों को लाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : Year Ender 2023: कर्मचारियों को कंपनियों का पैगाम… छोड़ें घर, दफ्तर से करें काम

जानें क्या है CEO की टू-डू लिस्ट?

अपनी टू-डू लिस्ट शेयर करते हुए शर्मा ने लिखा है कि पेटीएम पहले से ही AI को बढ़ावा दे रहा है और साथ ही AI का उपयोग करके यूजर्स के एक्सपीरियंस पर भी काम कर रही है।

इसके अलावा, अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए शर्मा ने बताया कि कंपनी ने अपनी ऐप की होम स्क्रीन बदल दी है। साथ ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक और अन्य ग्रुप एंटिटी की पेशकश को अब स्पष्ट रूप से अलग कर दिया है।

शर्मा ने अपने यूजर्स से ऐप को लेकर अपनी इच्छा बताने के लिए भी कहा है।

देखें Paytm के सीईओ की पोस्ट

पेटीएम ने निकाले 1000 से अधिक कर्मचारी

कंपनी ने ऑपरेशन, सेल्स और इंजीनियरिंग टीम से कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। Paytm का कहना है कि एफिशिएंसी में सुधार के लिए AI टेक्नोलॉजी के इंप्लीमेंटेशन के बाद ही इस ले-ऑफ का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि पेटीएम अपने प्रोडक्ट डेवलपमेंट में तेजी लाने और एफिशिएंसी में सुधार करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के AI टूल का उपयोग कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Job shift: कंपनियों में बढ़ रही गिग कर्मियों की मांग

AI के इस्तेमाल से कर्मचारियों को किया गया बाहर

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक शर्मा ने कहा कि उनकों उम्मीद है कि ऑटोमेशन के चलते कंपनी को ज्यादा वर्कफोर्स की जरूरत नहीं होगी। उनका मानना है कि ऐसा करके कंपनी एम्प्लॉई कॉस्ट में 10 फीसदी से 15 फीसदी की बचत कर सकेगी।

First Published - December 26, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट