facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti-Audi के बाद Tata Motors भी बढ़ाएगी अपनी गाड़ियों के दाम, जानें कब से होंगी महंगी

Advertisement

इसके साथ ही टाटा मोटर्स मारुति सुजुकी इंडिया और ऑडी जैसी कंपनियों में शामिल हो गयी है, जिसने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनायी है।

Last Updated- November 27, 2023 | 7:49 PM IST
Maruti will invest Rs 50 thousand crore, eye on capacity expansion

देश में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनी Maruti Suzuki के बाद अब घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ा सकती है।

टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में अगले साल जनवरी से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि वाहनों के दाम में कितनी वृद्धि की जाएगी।

टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, ‘‘हम अगले साल जनवरी से अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी।’’

टाटा मोटर्स के वाहनों में हैचबैक कार टियागो से लेकर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सफारी तक शामिल हैं। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपये से लेकर 25.94 लाख के बीच है।

मारुति और ऑडी की वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना

इसके साथ ही कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki Cars Price) और ऑडी जैसी कंपनियों में शामिल हो गयी है, जिसने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनायी है।

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने कच्चे माल की मांग और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह अगले साल जनवरी से भारत में अपने वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी।

ऑडी इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी और सभी मॉडल रेंज में बढ़ोतरी होगी।

एक जनवरी से महंगी हो जाएंगी मारुति की गाड़ियां

इसके अलावा देश की सबसे बड़ी पैसेनजर कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह अपने कारों की कीमत बढ़ाएंगी।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि लगातार बढ़ रही लागत को देखते हुए कंपनी यह कदम उठा रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि किस मॉडल के दाम कितने बढ़ाये जाएंगे और लेकिन यह पक्का है कि अगले साल की पहली तारीख से मारुति की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी।

भारतीय बाजार में मारुति 4 लाख रुपये से शुरू होने वाली आल्टो से लेकर इनविक्टो जैसी मिड एसयूवी गाड़ी भी बेचती है। इससे पहले मारुति ने इस साल 1 अप्रैल को अपनी सभी गाड़ियों के सभी मॉडल की कीमतों को 0.8 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement