facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेलवे के बाद मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की तैयारी, अब मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए फंड देगा IRFC

Advertisement

IRFC भारतीय रेल का वित्तपोषण करने वाली यानी ऋण मुहैया करने वाली एकमात्र कंपनी है और इसे हाल में ही नवरत्न का दर्जा मिला है।

Last Updated- March 05, 2025 | 11:03 PM IST
IRFC Q1 Results: Net profit of railway company increased by 1.64 percent, multibagger stock has given 290% returns in one year IRFC Q1 Results: रेल कंपनी का 1.64 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में दिए हैं 290% रिटर्न

इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी मनोज कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि यह कंपनी देशभर में मेट्रो परियोजनाओं को धन मुहैया कराने के अवसर तलाशेगी। आईआरएफसी भारतीय रेल का वित्तपोषण करने वाली यानी ऋण मुहैया करने वाली एकमात्र कंपनी है और इसे हाल में ही नवरत्न का दर्जा मिला है।

सरकार देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तपोषण के जरिये तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके कारण भारतीय रेलवे को लगातार तीसरे साल केंद्रीय बजट 2025-26 में किसी तरह के ऋण लेने की गुंजाइश नहीं दी गई है। लिहाजा रेलवे के लिए बाहरी स्रोतों से धन मुहैया कराने की जरूरत को पूरा करने के लिए ही बनी कंपनी आईआरएफसी अपना विस्तार रेलवे-संरेखित परियोजनाओं – जिसे भारतीय रेलवे के साथ ‘फॉरवर्ड या बैकवर्ड लिंकेज’ वाली परियोजनाएं कहा जाता है, तक करना चाह रही थी।

इस सिलसिले में आईआरएफसी ने आधारभूत ढांचे को ऋण मुहैया करने वाली सरकारी कंपनी आईआईएफसी के साथ 2022 में हस्ताक्षर किया था। अब सरकार ने कंपनी से मेट्रो परियोजनाओं को वित्त मुहैया कराने के लिए कहा है और कंपनी इस सिलसिले में सक्रिय रूप से योजना बना रही है। चेयरमैन व प्रबंध निदेशक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आईआरएफसी ने एनटीपीसी के लिए 20 बीओआरबी रैक के वास्ते 700 करोड़ रुपये की वित्त व्यवस्था की है।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement