facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Angel Tax हटने के बाद …स्टार्टअप को बेहतर निवेश की उम्मीद, विदेशी निवेशक भी होंगे आकर्षित

Advertisement

निवेशकों ने कहा कि अब उम्मीद है कि धनाढ्य लोगों, पारिवारिक कार्यालयों और विदेशी निवेशक भी निवेश करने से गुरेज नहीं करेंगे।

Last Updated- July 28, 2024 | 9:32 PM IST
Angel Tax हटने के बाद …स्टार्टअप को बेहतर निवेश की उम्मीद, विदेशी निवेशक भी होंगे आकर्षित, With no angel tax, startups and investors hope for better funding scenario

स्टार्टअप और उनके निवेशकों को प्रभावित करने वाले ऐंजल कर समाप्त करने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। निवेशकों ने कहा कि अब उम्मीद है कि धनाढ्य लोगों, पारिवारिक कार्यालयों और विदेशी निवेशक भी निवेश करने से गुरेज नहीं करेंगे। मगर सरकार के इस कदम से देश में आने वाली फंडिंग की कुल मात्रा पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। निवेशकों का कहना है कि फंडिंग में बढ़ोतरी धीरे-धीरे होगी।

माइक्रो वीसी फंड अर्थ वेंचर फंड के मैनेजिंग पार्टनर अनिरुद्ध ए दमानी ने कहा, ‘कोई भी विदेशी निवेशक वैसे देशों में निवेश नहीं करना चाहता है जहां उसके निवेश को मनमाने तरीके से कर योग्य आय के तौर पर माना जा सकता है। इस कदम से निवेश प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी और इससे भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में अधिक विदेशी निवेश हासिल करने में मदद मिलेगी।’

बीते सप्ताह बजट 2024 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी वर्गों के निवेशकों के लिए ऐंजल कर को हटा दिया। कर से बचाव और धन के दुरुपयोग को रोकने के लिएसाल 2012 में पेश किया गया कर कानून अब 1 अप्रैल, 2024 से पूंजी जुटाने वाली कंपनियों पर लागू नहीं होगा।

वित्त मंत्री द्वारा इस प्रस्ताव के घोषणा के बाद उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकर के इस कदम से भारतीय स्टार्टअप परिवेश के लिए चल रही फंडिंग विंटर (रकम जुटान में कठिनाई का दौर) का अंत हो सकता है।

सिंह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘उद्यम पूंजीपति, धनाढ्य और विदेशी निवेशक- जो पहले कर भुगतान के अनुपालन बोझ के कारण स्टार्टअप कंपनियों में निवेश नहीं करना चाहते थे, वे अब इसके लिए आगे आएंगे।’

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement