facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Hindenburg संकट के बाद Adani ग्रुप ने पहली बार पेश किया 40.9 करोड़ डॉलर का बॉन्ड

Adani Bond: फंड जुटाने के लिए डॉलर बॉन्ड की पेशकश बताता है कि निवेशकों का विश्वास Adani Group पर फिर से लौट रहा हैं।

Last Updated- March 04, 2024 | 3:46 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने 40.9 करोड़ डॉलर के बॉन्ड की मार्केटिंग शुरू कर दी है। पिछले साल शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की एक रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप का यह पहला डॉलर बॉन्ड होगा। फंड जुटाने के लिए डॉलर बॉन्ड की पेशकश बताता है कि निवेशकों का विश्वास अदाणी ग्रुप पर फिर से लौट रहा हैं।

डॉलर बॉन्ड की अवधि 18 साल

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी और संबंधित कंपनियां 7.125 फीसदी के प्रारंभिक मूल्य मार्गदर्शन पर 18 साल की डोर-टू-डोर अवधि के साथ डॉलर बॉन्ड की पेशकश कर रही है। इससे पहले अदाणी ग्रुप ने 27 फरवरी 2024 को एक एक्सचेंज फाइलिंग में शेयर बाजारों को बताया था कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) डॉलर बॉन्ड के माध्यम से 40.9 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना पर काम कर रही है।

इश्यू जारी करने से अदाणी ग्रुप को बढ़ावा मिलेगा और अमेरिकी शॉर्ट सेलर के दावों के बाद विदेशी पूंजी जुटाने के लिए उसे महंगी कीमत चुकानी पड़ सकती है, यह आशंका भी दूर हो जाएगी।

Adani ग्रुप ने पिछले साल 3.5 अरब डॉलर के लोन को रिफाइनैंस किया

अदाणी ग्रुप ने पिछले साल जीक्यूजी पार्टनर्स एलएलसी (GQG Partners LLC) सहित निवेशकों से ताजा इक्विटी समर्थन हासिल किया और सीमेंट कंपनियों के अधिग्रहण के लिए 3.5 अरब डॉलर के लोन को सफलतापूर्वक रिफाइनैंस किया, जिससे इसकी प्रतिभूतियों को ठीक होने में मदद मिली।

बता दें कि हिंडनबर्ग ने साल 2023 की शुरुआत में एक रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी और शेयरों में हेरफेर के आरोप लगाए थे। अरबपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले ग्रुप ने बार-बार दावों का खंडन किया है।

Also read: India GDP Growth: Moody’s ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर किया 6.8 फीसदी

Adani ग्रुप फंड का यहां कर सकती हैं इस्तेमाल

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि यह इश्यू बाजार की स्थितियों के अधीन होगा और बॉन्ड का भारित औसत जीवन (weighted average life) लगभग 12.7 वर्ष हो सकता है। कंपनी ने आगे कहा कि इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग 2024 में देय 50 करोड़ डॉलर के 6.25 प्रतिशत वरिष्ठ सुरक्षित नोटों (senior secured notes) को रिफाइनैंस करने के लिए किया जाएगा जो 10 जून 2019 को जारी किए गए थे।

बॉन्ड जारी करने के लिए 11 बैंकों नियुक्त किया गया

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि AGEL ने इस इश्यू के लिए बार्कलेज, डीबीएस बैंक, डॉयचे बैंक, एमिरेट्स एनबीडी बैंक, फर्स्ट अबू धाबी बैंक, आईएनजी बैंक, इंटेसा सैनपोलो, एमयूएफजी सिक्योरिटीज एशिया, एसएमबीसी निक्को सिक्योरिटीज, सोसाइटी जेनरल और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को संयुक्त बुकरनर के रूप में नियुक्त किया है।

ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस का क्या है कहना?

क्रेडिट विश्लेषक शेरोन चेन के मुताबिक, अदानी ग्रीन के प्रस्तावित Ba1/BBB-रेटेड प्रतिबंधित समूह बॉन्ड ग्रुप के मौजूदा बॉन्डों की तुलना में ज्यादा तेजी नहीं पकड़ सकते हैं, यह मानते हुए कि इसकी कीमतें 7.125 फीसदी के मूल्य मार्गदर्शन के अंदर हैं। यह मोटे तौर पर Ba1/BB+/BBB-रेटेड अदाणी रिन्यूएबल के 4.625 फीसदी के 2039 के अनुरूप कारोबार कर सकता है।

18 साल के बॉन्ड को ‘BBB-(EXP)’ रेटिंग

फिच रेटिंग्स ने अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) के प्रस्तावित 18 साल के बॉन्ड को ‘BBB-(EXP)’ रेटिंग दी है। यह रेटिंग 2042 तक स्थिर दृष्टिकोण के साथ दी गई है। यह रेटिंग दर्शाती है कि बॉन्ड निवेशकों के लिए मध्यम जोखिम वाला निवेश है।

First Published - March 4, 2024 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट