facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motor India की कमजोर शुरुआत के बाद शेयर खरीदने को लेकर 6 ब्रोकर्स ने दी सलाह

Advertisement

Hyundai Motor India: कंपनी को अब तक कुल छह पॉजिटिव सिफारिशें मिल चुकी हैं, जबकि सिर्फ Emkay Global Financial Services Ltd. ने इसे "बेचने" की सलाह दी है।

Last Updated- October 23, 2024 | 3:37 PM IST
Hyundai Motor

Hyundai Motor India Ltd. के शेयरों को खरीदने की सिफारिशें बढ़ रही हैं, जिससे कंपनी के शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद निवेशकों का भरोसा लौट रहा है। मंगलवार को कमजोर शुरुआत के बावजूद अब Nomura Holdings Inc., Macquarie Group Ltd. और Motilal Oswal Securities Ltd. जैसे प्रमुख ब्रोकर्स ने Hyundai के शेयर खरीदने की सलाह दी है। कंपनी को अब तक कुल छह पॉजिटिव सिफारिशें मिल चुकी हैं, जबकि सिर्फ Emkay Global Financial Services Ltd. ने इसे “बेचने” की सलाह दी है।

विश्लेषकों का मानना है कि Hyundai Motor India के मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं के चलते ये सिफारिशें दी जा रही हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी के शेयरों में बुधवार को 6 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई, जो पहले दिन के 7.2 प्रतिशत की गिरावट के बाद आई।

Hyundai Motor Co. ने भारत के सबसे बड़े आईपीओ के जरिए करीब 3.3 बिलियन डॉलर जुटाए थे। हालांकि, शेयर की लिस्टिंग के समय मुंबई का बाजार ठंडा था और निवेशकों का ध्यान चीन के आर्थिक प्रोत्साहन की ओर जा रहा था।

Hyundai Motor India Ltd. के आईपीओ में छोटे निवेशकों की दिलचस्पी कम रही, क्योंकि निवेशकों को यह बात पसंद नहीं आई कि इस डील से मिलने वाली सारी राशि पैरेंट कंपनी को गई। इसके साथ ही, भारत के यात्री वाहन बाजार में धीमी वृद्धि को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं।

विश्लेषकों के अनुसार, अगले 12 महीनों में Hyundai के शेयरों में आईपीओ मूल्य के मुकाबले 13 प्रतिशत तक की बढ़त हो सकती है। Motilal Oswal के विश्लेषकों अनिकेत म्हात्रे और अंबर शुक्ला ने कहा कि Hyundai India आने वाले समय में और ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार है।

कंपनी को भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में ऑटोमोबाइल की बढ़ती मांग और ग्राहकों द्वारा बेहतर डिज़ाइन और फीचर्स के लिए अधिक भुगतान करने के ट्रेंड से फायदा होने की उम्मीद है। Nomura के अनुसार, इन वजहों से कार निर्माताओं के लिए औसत बिक्री कीमतों में हर साल 3-5 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement