facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

तीन अरब डॉलर के बाद रिलायंस, जियो ने दो अरब डॉलर का कर्ज जुटाया

Last Updated- April 05, 2023 | 9:41 AM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और इसकी इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने विदेशी मुद्रा में दो अरब डॉलर का कर्ज जुटाया है। सूत्रों ने कहा कि ये कर्ज सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर विदेशी मुद्रा सुविधा के तहत जुटाया गया है।

आरआईएल ने इससे पहले देश के सबसे बड़े सिंडिकेट ऋण के तहत तीन अरब डॉलर जुटाने के लिए समझौता किया था। यह वित्तपोषण 31 मार्च को पूरा हुआ था और इसके बाद दो अरब डॉलर जुटाए गए हैं।

इस सौदे से जुड़े बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि यह पिछले पांच वर्षों में किसी भारतीय कॉरपोरेट द्वारा जुटाया गया सबसे बड़ा सिंडिकेट सावधि ऋण है। इस सिंडिकेट में 55 ऋणदाता शामिल हैं।

इनमें लगभग दो दर्जन ताइवानी बैंकों के साथ ही बैंक ऑफ अमेरिका, एचएसबीसी, एमयूएफजी, सिटी, एमएमबीसी, मिजुहो और क्रेडिट एग्रिकोल जैसे वैश्विक दिग्गजों शामिल हैं। आरआईएल ने इसके बाद जो दो अरब डॉलर का ऋण जुटाया, उसकी शर्तें पहले जुटाए गए कर्ज के समान ही है।

First Published - April 5, 2023 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट