facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon में फिर से छंटनी का महासंकट, इस बार भारतीयों की जाएगी नौकरी

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 1:14 PM IST
Amazon India

Amazon India Layoff: दुनियाभर में लोगों पर नौकरी खोने का खतरा मंडरा रहा है। कई दिग्गज कंपनियों ने कॉस्ट कटिंग के कारण अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। अब खबर आ रही है कि दिग्गज तकनीकी कंपनी एमेजॉन (Amazon) भारत अपने कर्मचारियों की बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है।

खबरों के अनुसार, कंपनी देश में करीब 500 कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया में लगी हुई है । बता दें कि Amazon एमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) और ह्यूमन रिसोर्सेज (HR) की टीम में काम कर रहे लोगों को निकाल रही है।

मंदी के खतरे के चलते एमेजॉन ने मार्च में क्लाउड सर्विसेज, एडवरटाइजिंग और ट्विटेक यूनिट्स में काम कर रहे लगभग 9 हजार एंप्लॉयीज को कंपनी से निकालने का ऐलान किया था।

बता दें कि एमेजॉन हाल के महीनों में ये दूसरी बार छंटनी कर रहा है। एमेजॉन ने जनवरी में घोषणा की थी कि लगभग 18,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया जाएगा। पिछले साल के अंत में कंपनी ने भारत में अपने एडटेक, फूड डिलीवरी और थोक वितरण व्यवसायों सहित कई व्यवसायों को भी बंद कर दिया।

एमेजॉन के सीईओ एंडी जेसी ने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने काफी हायरिंग की थी, लेकिन मंदी के कारण कंपनी ने लागत और एंप्लॉयीज को घटाने का फैसला लिया।

एक ही बार में छंटनी क्यों नहीं हो रही

कंपनी के सीईओ ने एक ही बार में छंटनी का ऐलान न करने के पीछे का कारण बताया कि सभी टीमों ने एनालाइज फाइनल नहीं किया था, जिसकी वजह से छंटनी फिर से हो रही है। जनवरी में कंपनी ने 18 हजार एंप्लॉयीज और मार्च में 9 हजार एंप्लॉयीज को एमेजॉन से बाहर निकालने का ऐलान किया था।
वहीं, अप्रैल में कंपनी ने करीब 100 कर्मचारियों को वीडियो गेम डिवीजन्स से निकाल दिया था ।

ये भी पढ़ें: बड़े पैमाने पर layoff के बीच अच्छी खबर, Tesla में शुरू होगी हायरिंग, Elon Musk ने किया ऐलान

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement