facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अग्निकुल कॉसमॉस ने लॉन्च की भारत की पहली हाई-टेक एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सुविधा

Advertisement

3डी प्रिंटिंग से रॉकेट और एरोस्पेस घटकों की निर्माण लागत में 50% तक कमी

Last Updated- September 23, 2025 | 7:42 AM IST
Agnikul
Moin SPM, Co-Founder & COO (L) & Srinath Ravichandran, Co-Founder & CEO, AgniKul Cosmos

निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष-तकनीक (स्पेसटेक) कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस ने सोमवार को एरोस्पेस और रॉकेट प्रणालियों के लिए खास तौर पर अत्याधुनिक एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यह सुविधा पूरी तरह से एकीकृत ढांचा पेश करती है जिसमें डिजाइन, सिमुलेशन, प्रिंटिंग, पोस्ट-प्रोसेसिंग और फिनिशिंग शामिल हैं। इसका उद्देश्य गुणवत्ता, विश्वसनीयता और आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन बढ़ाना और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए उत्पादों की निर्माण लागत 50 प्रतिशत तक कम करनी है।

भारत में पहली बार यह सुविधा एक मीटर तक की ऊंचाई वाले एरोस्पेस और रॉकेट घटकों की 3डी प्रिंटिंग को भी सक्षम बनाती है। उन हिस्सों का उत्पादन संभव बनाकर अग्निकुल अब कुछ ही दिनों में पूरी तरह उड़ान के लिए तैयार हार्डवेयर  वितरित कर सकता है। इससे विकास की समय-सीमा में काफी तेजी आएगी, साथ ही 3डी प्रिंटिंग के माध्यम से तैयार होने वाली चीजों का दायरा बढ़ेगा।

अग्निकुल कॉसमॉस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनाथ रविचंद्रन ने कहा, ‘अग्निकुल की शुरुआत अंतरिक्ष सभी के लिए उपलब्ध कराने के मकसद से साथ की गई थी। इसका एक तरीका यह है कि ऐसी क्षमता का निर्माण किया जाए जो हमें गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हुए परिशुद्धता के साथ रॉकेट निर्माण आगे बढ़ाने की सहूलियत दे।’

अग्निकुल कॉसमॉस के सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी मोइन एसपीएम ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा अंतरिक्ष तक पहुंच को विश्वसनीय और लागत प्रभावी बनाना रहा है। उन्होंने कहा, इस सुविधा के साथ हम भारत में एक आत्मनिर्भर और विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्द्धी अंतरिक्ष उद्योग की नींव को आकार देने में भी मदद कर रहे हैं।

अग्निकुल  के पास पहले से ही सिंगल-पीस 3डी-प्रिंटेड रॉकेट  इंजन के लिए एक अमेरिकी पेटेंट है। इस सुविधा के साथ कंपनी को एक मीटर के इंजन को प्रिंट करने और पहले की डिजाइन की तुलना में सात गुना अधिक थ्रस्ट पैदा करने में मदद मिलेगी।

इस सुविधा के अब शुरू होने के साथ कंपनी इस इंजन को कुछ ही दिनों में और स्वयं अपने स्तर पर तैयार कर सकती है। इससे बड़े पैमाने पर नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 7:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement