facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AGR: VI ने सरकार से फिर से की बात

Advertisement

वोडाफोन आइडिया ने AGR बकाया सुलझाने के लिए केंद्र से बातचीत शुरू की, कर्ज जुटाने की प्रक्रिया अगले दो महीनों में होगी पूरी

Last Updated- September 23, 2024 | 10:39 PM IST
Vodafone idea

वोडाफोन आइडिया (वी) के मुख्य कार्याधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने सोमवार को विश्लेषकों को बताया कि दूरसंचार कंपनी ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ नए सिरे से बातचीत शुरू की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के कदम से कंपनी की दीर्घावधि व्यावसायिक योजनाएं और सुधार रणनीति प्रभावित नहीं होने की संभावना है।

उन्होंने यह भी कहा कि दूरसंचार कंपनी को उम्मीद है कि ऋण जुटाने के उसके प्रयास अगले दो महीनों में पूरे हो जाएंगे, क्योंकि एक स्वतंत्र तीसरे पक्ष ने तकनीकी-आर्थिक मूल्यांकन पूरा कर लिया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पिछले सप्ताह दूरसंचार कंपनियों (वी समेत) की ओर से दायर की गई उपचारात्मक याचिकाओं को खारिज कर दिया गया।

इन कंपनियों ने 1.43 लाख करोड़ रुपये के एजीआर की समीक्षा की मांग की थी। न्यायालय द्वारा यह मांग ठुकराए जाने के बाद वोडाफोन आइडिया ने विश्लेषकों और निवेशकों के साथ तुरंत एक कॉन्फ्रेंस कॉल की घोषणा की।

मूंदड़ा ने कहा, ‘हालांकि सकारात्मक परिणाम से निश्चित रूप से देनदारी कम होगी और तेजी से कर्जमुक्त होने में मदद मिलेगी, लेकिन हम आपको आश्वस्त करना चाहेंगे कि दीर्घावधि व्यावसायिक योजनाएं और कायाकल्प संबंधित रणनीति अप्रभावित रहेगी। क्यूरेटिव पिटीशन का परिणाम नकदी प्रवाह पर कोई प्रभाव नहीं डालता है, जैसा कि हमारी व्यावसायिक योजनाओं में पहले ही विचार किया जा चुका है।’

मूंदड़ा ने कहा कि वी में 23 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के साथ सरकार इस कंपनी में सबसे बड़ी शेयरधारक है। वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही के अंत तक वी का कुल कर्ज 2.09 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement