facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूरदराज क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली के लिए टाटा पावर DDL और निसिन इलेक्ट्रिक के बीच हुआ समझौता

Advertisement

परियोजना को चालू करने के लिए टाटा पावर-डीडीएल तथा निसिन इलेक्ट्रिक ने 21 अगस्त, 2024 को समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

Last Updated- September 11, 2024 | 5:04 PM IST
Tata Power

बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) और जापान की निसिन इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड ने भारत के दूरदराज क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए गठजोड़ किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां देश के पहले ‘पावर वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर’ के साथ माइक्रो सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति की परियोजना शुरू करेंगी।

प्रदर्शन आधारित इस परियोजना के जरिये बिना पावर ग्रिड वाले इलाकों के लिए भरोसेमंद बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उत्तरी दिल्ली में 20 लाख से अधिक ग्राहकों को बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘यह जापान की ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन से जुड़ी परियोजना का हिस्सा है…।’’

परियोजना को चालू करने के लिए टाटा पावर-डीडीएल तथा निसिन इलेक्ट्रिक ने 21 अगस्त, 2024 को समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

बयान के अनुसार, यह परियोजना देश के दूरदराज इलाकों में किफायती और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चत करेगी जो पावर ग्रिड से काफी दूरी पर स्थित हैं या जहां पूरी तरह से तैयार ग्रिड उपलब्ध नहीं है लेकिन बिजली पारेषण लाइन करीब हैं। इसमें बड़े नेटवर्क स्थापित करने की जरूरत नहीं होती, जिसमें अच्छी-खासी राशि लगती है और जगह की भी जरूरत पड़ती है। इसके बजाय ‘पावर वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर’ वाले माइक्रो सबस्टेशन आसपास के लोगों के लिए सीधे पारेषण लाइन से ‘हाई-वोल्टेज’ पावर को ‘लो वोल्टेज’ पावर में बदल सकता है।

टाटा पावर-डीडीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गजानन एस. काले ने इस परियोजना के बारे में कहा, “हम इस उल्लेखनीय परियोजना के लिए निसिन इलेक्ट्रिक के साथ गठजोड़ कर बेहद उत्साहित हैं। यह बिजली आपूर्ति के परिदृश्य में बदलाव लाएगा। साथ ही, यह टिकाऊ एवं भरोसेमंद बिजली सप्लाई की टाटा पावर-डीडीएल की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह परियोजना देश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को समाधान करेगा।”

बिजली उपकरण कंपनी निसिन इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक केंजी कोबायाशी ने कहा, “ हम अपने कारोबार में एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) को बढ़ावा देने के प्रयासों में तेजी ला रहे हैं… भारत में हमारे भागीदार टाटा पावर-डीडीएल के साथ मिलकर यह बदलते ऊर्जा बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।”

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement