facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FSNL की बिक्री के लिए जापानी कंपनी कोनोइक ट्रांसपोर्ट के साथ समझौता संपन्न

Advertisement

इस्पात मंत्रालय के तहत संचालित एफएसएनएल, एमएसटीसी लिमिटेड के 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

Last Updated- October 25, 2024 | 7:27 AM IST
RINL
Representative Image

एमएसटीसी ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) के रणनीतिक विनिवेश के लिए कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के साथ शेयर खरीद समझौते पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए। पिछले महीने सरकार ने एफएसएनएल को 320 करोड़ रुपये में जापानी कंपनी कोनोइक ट्रांसपोर्ट के हाथों बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एफएसएनएल के रणनीतिक विनिवेश के लिए एमएसटीसी लिमिटेड ने कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के साथ शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह लेनदेन अब अंतिम चरण में है।’’

इस्पात मंत्रालय के तहत संचालित एफएसएनएल, एमएसटीसी लिमिटेड के 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। सरकार को एफएसएनएल की बिक्री के लिए दो तकनीकी रूप से योग्य वित्तीय बोलियां मिली थीं।

दूसरी बोली इंडिक जियो रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड की थी। कोनोइक की तरफ से लगाई गई 320 करोड़ रुपये की बोली सरकार द्वारा निर्धारित 262 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य से अधिक थी। कोनोइक ट्रांसपोर्ट, टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी है। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड को इस्पात मिल सेवाएं देने के लिए 28 मार्च, 1979 को गठित किया गया था।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 7:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement