facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एग्रो टेक फूड्स ने डेल मोंटे फूड्स खरीदी

Advertisement

1,300 करोड़ रुपये में एग्रो टेक का डेल मोंटे अधिग्रहण, खुदरा और फूड सर्विस में बढ़ाएगी उपस्थिति

Last Updated- November 14, 2024 | 11:07 PM IST
Bharti group

एक्ट टू पॉपकॉर्न बनाने वाली एग्रो टेक फूड्स (एटीएफएल) ने आज डेल मोंटे फूड्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। साथ ही कंपनी ने सनड्रॉप ब्रांड्स में भी रीब्रांडिग की जानकारी दी है। एक्सचेंज की दी गई जानकारी में एग्रो टेक फूड्स ने बताया है कि अधिग्रहण 1,300 करोड़ रुपये में किया गया है और इसके अगले नौ महीने में पूरा होने की उम्मीद है। समारा कैपिटल की निवेश वाली कंपनी मौजूदा शेयरधारकों को तरजीही आधार पर 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 975.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी के 1.33 करोड़ शेयर जारी करेगी।

डेल मोंटे फूड्स भारती समूह और डेल मोंटे पैसिफिक लिमिटेड (डीएमपीएल) की संयुक्त उद्यम है और इसमें भारती समूह की 59.29 फीसदी और डेल मोंटे की 40.71 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके बाद भारती 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरी सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएगी जबकि समारा के पास 31 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। सूत्रों ने बताया कि इस बीच डेल मोंटे के पास करीब 15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘इस लेनदेन के साथ भारती और डेल मोंटे पैसिफिक लिमिटेड को प्रतिफल के तौर पर एग्रो टेक फूड्स लिमिटेड के शेयर मिलेंगे और लेनदेन के बाद एग्रो टेक फूड्स के सार्वजनिक शेयरधारक बन जाएंगे। इसके अलावा, एग्रो टेक फूड्स लिमिटेड (डेल मोंटे पैसिफिक लिमिटेड के जरिये) भारत में डेल मोंटे ब्रांड के लिए एक खास और स्थायी लाइसेंस लेगी।’

एग्रो टेक फूड्स का लक्ष्य खुदरा और खाद्य सेवा क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए डेल मोंटे फूड की उत्पाद श्रृंखला का लाभ उठाना है, जिसमें इटालियन रेंज, सॉस, केचप, डिप्स और स्प्रेड आदि शामिल हैं। इस लेनदेन से कंपनी को पारंपरिक खुदरा, आधुनिक खुदरा, त्वरित-सेवा रेस्तरां और खाद्य सेवा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement