facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FMCG की हर गतिविधि पर AI का गहरा असरः टाटा कंज्यूमर

Advertisement

बालाजी ने कंपनी की वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एआई मांग के पूर्वानुमान से लेकर माल स्टॉक के अनुकूलन और मूल्य निर्धारण तक सभी कार्यों को प्रभावित कर रहा है।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:34 PM IST
FMCG

दैनिक उपभोग वस्तु (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (टीसीपीएल) के निदेशक पीबी बालाजी ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) इस क्षेत्र के लगभग हर कार्य को तेजी से बदल रही है। इसके साथ ही बालाजी ने कहा कि एआई को अपने परिचालन में गहराई तक अपनाने वाली कंपनियां ही भविष्य में मूल्य सृजन के अगले चरण का नेतृत्व करेंगी।

बालाजी ने कंपनी की वार्षिक आमसभा (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि एआई मांग के पूर्वानुमान से लेकर माल स्टॉक के अनुकूलन और मूल्य निर्धारण तक सभी कार्यों को प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल-केंद्रित विपणन और अत्यधिक स्थानीय बाजार के अनुकूल उत्पादों की पेशकश जैसी गतिविधियां एफएमसीजी क्षेत्र में ब्रांड के नियमों को फिर से लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि टीसीपीएल भविष्य के लिए तैयार एफएमसीजी ताकत बनने के लिए इन प्रवृत्तियों का लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘एआई, प्रतिभा और डिजिटल पारिस्थितिकी में कंपनी का निवेश उसे अधिक सटीकता और रफ्तार के साथ काम करने में मदद करेगा।’

बालाजी ने कहा, ‘उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और बेहतर एवं जैविक विकल्पों की मांग के कारण ‘प्रीमियम’ की तरफ स्पष्ट रुझान देखा जा रहा है। टाटा समूह के बैनर तले पांच साल पहले गठित टीसीपीएल ने बदलते समय को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह कई श्रेणियों एवं ब्रांड के तहत परिचालन कर रही है। बालाजी ने कहा कि कंपनी का राजस्व सालाना 13 प्रतिशत की दर से बढ़ा है जबकि शुद्ध लाभ में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement