facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी के हवाई अड्डों पर एआई हेल्पडेस्क से यात्रियों को मिलेगी मदद

Advertisement

अदाणी ग्रुप वर्तमान में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलूरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम आदि 7 हवाई अड्डों का संचालन करता है

Last Updated- October 30, 2025 | 10:31 PM IST
Adani Airports

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज द्वारा समर्थित एक टेक फर्म एआईओएनओएस के साथ साझेदारी की है, ताकि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित हेल्पडेस्क शुरू किया जा सके। यह सुविधा यात्रियों को अदाणी द्वारा संचालित सभी हवाई अड्डों पर तत्काल और कई भाषाओं में सहायता प्रदान करेगी। यह प्रणाली आवाज, चैट, वेब और मोबाइल के माध्यम से काम करेगी, जिससे यात्रियों को कई भारतीय भाषाओं में चौबीसों घंटे सहायता मिलेगी।

अदाणी ग्रुप वर्तमान में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलूरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम आदि 7 हवाई अड्डों का संचालन करता है। इसका आठवां हवाई अड्डा नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट जल्द ही वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की तैयारी में है।

नई एआई प्रणाली एक तरह से डिजिटल द्वारपाल की तरह काम करेगी, जो उड़ान के समय, बोर्डिंग गेट, सामान की स्थिति, दिशा-निर्देश और हवाई अड्डे की सेवाओं के बारे में यात्रियों को जानकारी प्रदान करेगी। एआईओनोस के सह-संस्थापक सीपी गुरनानी ने कहा कि यह व्हीलचेयर बुक करने, निकटतम लाउंज का पता लगाने, कॉल पर डॉक्टर बुलाने और यहां तक ​​कि हवाई अड्डे की दुकान पर कुछ खरीदने और उसे घर भेजने जैसी व्यावहारिक जरूरतें पूरी करने में भी मदद करेगा।

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement