facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईटी कंपनियों की ग्रोथ के लिए AI जरूरी, कुछ समय तक नहीं होगी ऊंचे एक अंक में वृद्धि

Advertisement

आईटी सेवा कंपनियों को वृद्धि की गति पाने के लिए अपनी तकनीकी संरचना में एआई को शामिल करना होगा और मूल्य श्रृंखला में एजेंट की तैनाती करनी होगी।

Last Updated- September 04, 2025 | 9:44 PM IST
Cognizant

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनियां जब अपने उद्यम में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) शामिल करेंगी तब ही वे उच्च एक अंक अथवा निम्न दो अंकों में वृद्धि की गति पा सकती हैं। यह बात कॉग्निजेंट के एक शीर्ष अधिकारी ने कही है। उन्होंने कहा कि आईटी सेवा कंपनियों को वृद्धि की गति पाने के लिए अपनी तकनीकी संरचना में एआई को शामिल करना होगा और मूल्य श्रृंखला में एजेंट की तैनाती करनी होगी।

एक निवेशक सम्मेलन में कॉग्निजेंट अमेरिका के प्रेसिडेंट सूर्या गुम्मादी ने कहा, ‘जैसे ही ऐसा हो जाएगा तो बाजार उस वृद्धि दर पर लौट आएगा। मगर चाहे यह दो तिमाहियों अथवा तीन तिमाहियों के बाद हो यह कई अन्य व्यापक गतिशीलता पर निर्भरता करेगा, जिनसे आप हम निपट रहे हैं।’

फिलहाल, सभी आईटी सेवा प्रदाता लागत कम करने, दक्षता बढ़ाने और मौजूदा सौदों और नवीनीकरण में उत्पादकता बेहतर करने के लिए एआई, जेनरेटिव एआई (जेन-एआई) और एजेंटिक एआई का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि ग्राहक भी अपने प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मगर इससे आईटी सेवा प्रदाताओं के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिसका मूल रूप से मार्जिन पर असर पड़ा है।

गुम्मादी ने कहा कि इस क्षेत्र में मूल्य निर्धारण परिदृश्य काफी प्रतिस्पर्धी बना हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे उद्यम एआई और एजेंट का उपयोग बढ़ा रहे हैं आने वाले समय में मूल्य निर्धारण प्रीमियम हो जाएगा। एआई और एजेंट के लिए डोमेन और प्रासंगिक ज्ञान के साथ-साथ अधिक खास कौशल की भी जरूरत होती है।

कॉग्निजेंट का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़कर 64.5 करोड़ डॉलर हो गया, क्योंकि कंपनी ने अपने मुख्य कारोबारी क्षेत्रों, स्वास्थ्य सेवा और बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) से अधिक कमाई की। कंपनी का राजस्व 30 जून को समाप्त तिमाही में 8.1 फीसदी बढ़कर 5.25 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement