facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले 10 सालों में 90% नौकरियों को समाप्त कर सकता है AI: कुणाल शाह

Advertisement

शाह ने कहा कि हम लोग स्वयं को और अधिक काबिल बनाने में पिछड़ रहे हैं।

Last Updated- September 07, 2023 | 11:22 PM IST
Nvidia

कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) अगले 10 वर्षों में नौकरियों के लिए खतरा बन सकती है। यह कहना है वित्त तकनीक क्षेत्र की कंपनी क्रेड के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल शाह का। शाह ने मुंबई में ‘ग्लोबल फिंच फेस्ट’ में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम एआई के जोखिम को फिलहाल महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, लोग सिर्फ यह समझ रहे हैं कि एआई चैट जीपीटी है मगर इसके दूरगामी परिणाम नहीं समझ पा रहे हैं। मगर मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि आज जिन लोगों के पास नौकरियां हैं उनमें 90 फीसदी के पास अगले 10 वर्षों में नौकरियां नहीं रहेंगी या उनकी नौकरियां का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

शाह ने कहा कि हम लोग स्वयं को और अधिक काबिल बनाने में पिछड़ रहे हैं। शाह ने कहा, ‘काश ऐसा हो पता कि मैं अपने आप का एक प्रतिरूप (क्लोन) तैयार कर लेता और 10 कंपनियां खड़ी कर लेता। मैंने अब तक किसी एआई कंपनियों में निवेश नहीं किया है क्योंकि मैं इनमें किसी में भी अच्छी गुणवत्ता नहीं देखी है। मुझे लगता है कि भारत अच्छी एआई कंपनियां तैयार कर सकता है और संभवतःआगे चलकर हमें ऐसी अच्छी कंपनिया देखने को मिल सकती हैं।’

हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप कंपनियां एक कठिन दौड़ से गुजरने वाली हैं क्योंकि संस्थापकों को लगता है कि बिना पूंजी स्टार्टअप इकाइयों का वे परिचालन नहीं कर सकते। शाह ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली कंपनियों की सराहना का बंद करनी चाहिए। इसके बजाय हमें उन लोगों की सराहना सराहना करनी चाहिए जिनके पास पूंजी का भंडार है।’

कई ऐसे संस्थापक हैं जिन्होंने कितनी मुनाफे में चलने वाली कंपनियां खड़ी की हैं मगर उन्हें कोई जानता तक नहीं। हमारे देश में उद्यमशीलता में कोई कमी नहीं थी लेकिन अब हम लोगों के लिए पूंजी एक नई चीज है। शाह ने कहा कि उन्होंने केवल स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं म्युचुअल फंड या स्टॉक में निवेश नहीं करता हूं बल्कि केवल स्टार्टअप कंपनियों मे निवेश करता हूं। मैं केवल लाभ कमाने के ऐसा लिए नहीं करता हूं बल्कि इन कंपनियों को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करता हूं। पहले में इन स्टार्टअप कंपनियों मे निवेश करने से पहले उनके संस्थापकों से मिला करता था मगर अब ईमेल या व्हाट्सऐप पर ही काम हो जाता है।’

शाह ने कहा कि अब तक उन्होंने 70 से 80 वित्त तकनीक क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों मे निवेश किया है और उनके निवेश का औसत आकार 50, 000 डॉलर रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप 1,000 उच्च गुणवत्ता एवं क्षमता वाले संस्थापक तैयार कर सकते हैं। हम अपने देश के लोगों को नौकरियां ढूंढने वालों से नौकरियां देने वाले बना सकते हैं।’

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement