facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत में AI क्रांति! Reliance-Meta ₹855 करोड़ के साथ बनाएंगे नई टेक कंपनी

Advertisement

रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह सौदा किसी तरह के संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में नहीं आता और कंपनी के प्रमोटर या समूह का इसमें कोई व्यक्तिगत हित नहीं है।

Last Updated- October 25, 2025 | 2:48 PM IST
Reliance-Meta
Representative Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मेटा प्लेटफॉर्म्स की कंपनी फेसबुक ओवरसीज़ के साथ मिलकर एक नई AI जॉइंट वेंचर कंपनी बनाने की घोषणा की है। इस कंपनी का नाम रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (REIL) होगा, जो भारत में एंटरप्राइज AI सेवाओं का विकास और कारोबार करेगी।

Also Read: अमेरिका ने रोका Rosneft और Lukoil, लेकिन भारत को रूस का तेल मिलना जारी!

शुरुआत में रिलायंस इंटेलिजेंस ने ₹2 करोड़ की पूंजी से REIL को एक पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी के रूप में शामिल किया है। बाद में समझौते के अनुसार यही कंपनी रिलायंस और फेसबुक की संयुक्त कंपनी बन जाएगी।

कौन रखेगा कितना हिस्सा?

  • रिलायंस इंटेलिजेंस: 70% हिस्सेदारी

  • फेसबुक (Meta): 30% हिस्सेदारी

दोनों कंपनियां मिलकर करीब ₹855 करोड़ का शुरुआती निवेश करेंगी।

रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह सौदा किसी तरह के संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में नहीं आता और कंपनी के प्रमोटर या समूह का इसमें कोई व्यक्तिगत हित नहीं है।

क्या काम करेगी नई कंपनी?

नई AI कंपनी भारत में बड़े व्यवसायों के लिए उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगी। इससे डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रिलायंस की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि REIL को शामिल करने के लिए किसी सरकारी या नियामक मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ी।

Advertisement
First Published - October 25, 2025 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement