facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India: ईरान-इजरायल तनाव के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव की सभी उड़ानें रद्द कीं

Advertisement

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के चलते एयर इंडिया ने सभी उड़ानें स्थगित कीं, यात्रियों को पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर छूट

Last Updated- August 02, 2024 | 11:52 PM IST
Air India

तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया और बेरूत में हिज्बुल्ला के वरिष्ठ जनरल फौद शुक्र की हत्या के बाद ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

एक्स पर जारी पोस्ट में एयरलाइन ने कहा, ‘पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव जाने-जाने वाली सभी फ्लाइट तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।’ एयर इंडिया भारत और इजरायल के बीच विमान सेवा जारी रखने वाली इकलौती विमानन कंपनी है।

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि एयर इंडिया लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और कंफर्म बुकिंग वाले प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है। वह इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को सहायता प्रदान कर रही है तथा यात्रा पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट दे रही है।

मेहमानों और क्रू मेंबर की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। दिल्ली और तेल अवीव के बीच एयर इंडिया हर सप्ताह 10 उड़ानें संचालित करता है।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement