facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयर इंडिया और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स कर्नाटक में करेंगी निवेश

Advertisement

टाटा समूह ने कर्नाटक में 2,300 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Last Updated- February 19, 2024 | 11:28 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया तथा एयरोस्पेस और रक्षा समाधान क्षेत्र की कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने आज राज्य के एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में 2,300 करोड़ के निवेश के लिए कर्नाटक सरकार के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस रणनीतिक कदम से कर्नाटक के एयरोस्पेस तंत्र का विस्तार करने तथा राज्य में 1,600 से अधिक प्रत्यक्ष और 25,000 अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तथा राज्य के उद्योग और बुनियादी ढांचा विकास मंत्री एमबी पाटिल की मौजूदगी में यह करार हुआ।

सिद्धारमैया ने कहा ‘हमें टाटा समूह की कंपनियों – एयर इंडिया और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स तथा कर्नाटक सरकार के बीच इस ऐतिहासिक सहयोग को देखकर खुशी हुई है। यह निवेश कर्नाटक के एयरोस्पेस उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा है और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा, जिससे राज्य की आर्थिक वृद्धि में योगदान मिलेगा।’

एमओयू में कहा गया है कि एयर इंडिया बेंगलूरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बैंगलोर इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा संचालित) में रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सुविधाएं स्थापित करेगी।

इस पहल से देश में व्यापक एमआरओ तंत्र विकसित करने में मदद मिलेगी और इससे राज्य में 1,200 से भी ज्यादा अत्यधिक कुशल रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement