facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Air India ने की सीनियर मैनेजमेंट में नई नियुक्तियों की घोषणा, Klaus Goersch को बनाया COO

Advertisement

एअर इंडिया ने कहा कि मौजूदा परिचालन प्रमुख आर. एस. संधू सलाहकार की भूमिका में एयरलाइन के साथ बने रहेंगे।

Last Updated- October 27, 2023 | 1:57 PM IST
Air India
File Photo: Air India

विमानन कंपनी एअर इंडिया ने कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में क्लॉस गोएर्श की नियुक्ति के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों की शुक्रवार को घोषणा की।

एयरलाइन में नवसृजित पद पर गोएर्श का काम उड़ान संचालन, इंजीनियरिंग, ग्राउंड संचालन, एकीकृत संचालन नियंत्रण तथा चालक दल के सदस्यों के कार्यों की देखरेख करना होगा। एअर इंडिया ने कहा कि मौजूदा परिचालन प्रमुख आर. एस. संधू सलाहकार की भूमिका में एयरलाइन के साथ बने रहेंगे।

विमानन कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संधू इस नई भूमिका में टाटा की चार एयरलाइंस की परिचालन प्रक्रियाओं के सामंजस्य, एयरबस ए350 सेवा में प्रवेश कार्यक्रम और वाहक की नई प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना करने वाले दल की सहायता करेंगे। लाइसेंस धारक बी777/787 पायलट ने ब्रिटिश एयरवेज और एयर कनाडा दोनों में समान पदों पर सेवाएं दी हैं।

एअर इंडिया ने मनीष उप्पल को उड़ान संचालन के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की भी घोषणा की है। वहीं आपातकालीन प्रतिक्रिया को शामिल करने के लिए हेनरी डोनोहो की कॉर्पोरेट सुरक्षा, सुरक्षा और गुणवत्ता भूमिका का विस्तार किया जाएगा। उनका पदनाम बदलकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल लीडर बनने के लिए Infosys फाउंडर नारायण मूर्ति ने दिया मंत्र- हफ्ते में 70 घंटे काम करें युवा

विज्ञप्ति के अनुसार, विमान में उत्पाद तथा सेवा का कार्य अब राजेश डोगरा के ग्राहक अनुभव खंड को सौंपा जाएगा। पंकज हांडा ग्राउंड ऑपरेशंस का नेतृत्व करेंगे, चुराह सिंह इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर के डिवीजनल उपाध्यक्ष होंगे और जूली एनजी चालक दल के सदस्यों के लिए डिवीजनल उपाध्यक्ष होंगी। गोएर्श, डोगरा और डोनोहो एअर इंडिया के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन के अधीन काम करेंगे।

प्रबंधन समिति के मौजूदा सदस्य निपुण अग्रवाल, सत्य रामास्वामी, सुरेश दत्त त्रिपाठी और विनोद हेजमादी भी विल्सन के अधीन काम करेंगे। इनकी सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हांडा, सिंह और जूली के अलावा उप्पल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियरिंग सिसिरा कांता दाश गोएर्श के अधीन काम करेंगे।

विल्सन ने कहा, ‘‘ ये बदलाव उत्तराधिकार के प्रबंधन, संगठन को सुव्यवस्थित करने, टाटा एयरलाइन समूह के भीतर प्रतिभा को अनुकूलित करने और इसे भविष्य के विकास और सफलता के लिए मजबूती से स्थापित करने की दृष्टि से किए गए हैं।’’ टाटा समूह घाटे में चल रही एअर इंडिया का नियंत्रण पिछले साल जनवरी में अपने हाथ में लेने के बाद से एयरलाइन कारोबार को मजबूत करने में जुटा है।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 1:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement