facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi-SFO flight delayed: Air India ने उड़ान में देरी के लिए यात्रियों से मांगी माफी, 350 डॉलर का ट्रेवल वाउचर दिया

Advertisement

विमान ने 30 घंटे से ज्यादा की देरी के बाद शुक्रवार रात 09.55 बजे राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरी और शनिवार दोपहर को 12.45 बजे (आईएसटी) सैन फ्रांसिस्को में उतरा।

Last Updated- June 01, 2024 | 8:51 PM IST
Air India Express

Delhi-SFO flight delayed: एयर इंडिया (Air India) ने सैन फ्रांसिस्को की उड़ान में देरी के लिए यात्रियों माफी मांगी है और उन्हें 350-350 डॉलर का यात्रा वाउचर देने की पेशकश की है। यह उड़ान 30 घंटे से अधिक की देरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि इस उड़ान में 199 यात्री सवार थे। विमान ने 30 घंटे से ज्यादा की देरी के बाद शुक्रवार रात 09.55 बजे राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरी और शनिवार दोपहर को 12.45 बजे (आईएसटी) सैन फ्रांसिस्को में उतरा। उड़ान की अवधि करीब 16 घंटे थी।

दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान मूल रूप से गुरुवार दोपहर लगभग 3.30 बजे उड़ान भरने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी, खराब एयर कंडीशनिंग (AC) प्रणाली और पेलोड में खामियों सहित विभिन्न कारकों के कारण इसे अत्यधिक देरी का सामना करना पड़ा।

एयर इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (Air India COO) क्लॉस गोएर्श ने विमान के यात्रियों को लिखे पत्र में कहा, “कृपया मुझे एयर इंडिया की ओर से आपको सैन फ्रांसिस्को लाने में हुई देरी के लिए क्षमा करें। उड़ान में यह देरी कई तकनीकी व्यवधानों और अन्य परिचालन बाधाओं के कारण हुई थी।”

यह पत्र 31 मई को लिखा गया था। इसमें कहा गया है कि माफी के तौर पर एयर इंडिया ने एयरलाइन के साथ भविष्य में यात्रा के लिए ‘350 डॉलर मूल्य का यात्रा वाउचर’ देने की पेशकश की है। यात्रियों के पास यात्रा के लिए राशि का उपयोग करने के बजाय उसके बराबर रुपये लेने का विकल्प भी होगा।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को कुछ उड़ानों में देरी और यात्रियों की उचित देखभाल नहीं करने के लिए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 8:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement