facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना लाई

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 11:54 AM IST
Air India

एयर इंडिया ने अपने गैर-उड़ान परिचालनों के कर्मियों के लिए शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की। पिछले वर्ष जनवरी में एयरलाइन का अधिग्रहण करने के बाद टाटा समूह दूसरा बार ऐसी पेशकश लाया है। यह ऑफर स्थायी सामान्य कैडर के अधिकारियों के लिए है जो 40 वर्ष या अधिक आयु के हैं और एयरलाइन में न्यूनतम पांच वर्ष की निरंतर सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं।

इसके अलावा, क्लर्क या गैर-कुशल श्रेणी के कर्मचारी जो न्यूनतम पांच वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हैं वे भी इसके लिए पात्र हैं। यह ऑफर 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।

सूत्रों ने बताया कि करीब 2,100 कर्मचारी इस स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पेशकश के लिए पात्र हैं। इससे पहले एयर इंडिया जून 2022 में इसी के समान प्रस्ताव लाई थी। एक आधिकारिक जानकारी में कहा गया, ‘‘इसके लिए 17 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन दिया जा सकेगा। 31 मार्च 2023 तक आवेदन करने वाले योग्य कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के अलावा एक लाख रुपये मिलेंगे।’’

पहली बार जब यह पेशकश लाई गई थी तब करीब 4,200 पात्र कर्मचारियों में से लगभग 1,500 ने इसका लाभ उठाया था।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 11:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement