facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के सीईओ ने कर्मचारियों को दिया संदेश, ग्राहकों के 25% अदालती मामलों का आपसी रजामंदी से समाधान

Advertisement

Tata Group ने सरकार द्वारा संचालित इस विमानन कंपनी के लिए बोली जीतने के लगभग चार महीने बाद जनवरी 2022 में Air India की कमान संभाली थी।

Last Updated- September 08, 2023 | 10:59 PM IST
Air India CEO's message to employees, 25% court cases of customers resolved amicably

एयर इंडिया की कानूनी और ग्राहक अनुभव टीम ने विमानन कंपनी के निजीकरण से पहले ग्राहकों द्वारा दायर किए गए 600 से अधिक अदालती मामलों में से 25 प्रतिशत का आपसी रजामंदी से समाधान किया है। विमानन कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने आज यह जानकारी दी।

कर्मचारियों को दिए गए एक संदेश में उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ मामले 15 साल से भी अधिक पुराने हैं। यह संदेश बिजनेस स्टैंडर्ड ने भी देखा है। इसमें उन्होंने कहा ‘पिछले कुछ महीनों के दौरान उन्होंने आपसी रजामंदी से तकरीबन एक-चौथाई लंबित मामलों का समाधान कर लिया है और बाकी पर लगातार काम कर रहे हैं।’

टाटा समूह ने सरकार द्वारा संचालित इस विमानन कंपनी के लिए बोली जीतने के लगभग चार महीने बाद जनवरी 2022 में एयर इंडिया की कमान संभाली थी। विल्सन ने कहा कि कुछ ग्राहक इस नए प्रयास से इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने इतने लंबे समय से लंबित मामलों को हल करने के लिए हमारे सक्रिय कदम की सराहना करते हुए तारीफ भी लिखी है।

उन्होंने अपने संदेश में विस्तार का एयर इंडिया में विलय करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा 1 सितंबर को जारी मंजूरी का भी जिक्र किया है।

उन्होंने बताया है कि यह टाटा की चार विमानन कंपनियों को अंतत: दो कंपनियों – एक पूर्ण सेवा वाली और एक किफायती, में एकीकृत करने की दिशा में स्वागत योग्य और महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि यह एकमात्र कदम नहीं है। इससे पहले कि हम एक्सीलेटर को पूरी तरह से दबा सकें, हमें सिंगापुर सहित कुछ अन्य न्यायिक क्षेत्रों के प्रतिस्पर्धा विनियामकों से भी मंजूरी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया अन्य मंजूरियां हासिल करने की दिशा में काम कर रही है और इस बीच वह एकीकरण की योजना भी बना रही है, जो भविष्य के विमानन समूह को अधिक मजबूत बनाएगा।

विमानन क्षेत्र की विश्लेषक फर्म सीरियम के अनुसार 1 अगस्त तक एयर इंडिया के पास 74 एयरबस विमान और 53 बोइंग विमान थे।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement