facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के सीईओ ने कहा, पहला A350 विमान दिसंबर में भरेगा उड़ान

Advertisement

Air India ने इस A350 विमान को गिफ्ट सिटी की अपनी सहायक कंपनी एआई फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड और ब्रिटिश बैंक एचएसबीसी के बीच पट्टा सौदा के जरिये हासिल किया है।

Last Updated- September 29, 2023 | 9:44 PM IST
Air India

विमानन कंपनी एयर इंडिया के पहले ए350 विमान में फिलहाल आंतरिक संशोधन किए जा हैं और जल्द ही इसे नया रंगरूप दिया जाएगा। इसे इस साल दिसंबर में सेवा में लाए जाने की योजना है। विमानन कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने आज यह जानकारी दी।

एयर इंडिया ने इस ए350 विमान को गिफ्ट सिटी की अपनी सहायक कंपनी एआई फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएफएस) और ब्रिटिश बैंक एचएसबीसी के बीच पट्टा सौदा के जरिये हासिल किया है। यह विमानन कंपनी का वित्तीय सहायता का पहला सौदा है। कंपनी ने फरवरी में 470 विमानों का ऑर्डर दिया था।

विल्सन ने एक संदेश में कर्मचारियों को बताया कि एयर इंडिया ए350 हासिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन रही है। यह सौदा हमें गुजरात इंटरनैशनल फाइनैंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) का उपयोग करने वाली पहली अनुसूचित विमानन कंपनी बनाता है और देश के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) के जरिये पट्टे पर लिया जाने वाला पहला चौड़े आकार का विमान है।

इसके अलावा एयर इंडिया की किफायती सहायक कंपनी – एयर इंडिया एक्सप्रेस को इस सप्ताह बोइंग से पहले दो बी737 मैक्स विमान मिले हैं। ये विमान भी 470 विमानों के ऑर्डर का हिस्सा हैं।

विल्सन ने कहा कि ए350 अब कुछ आंतरिक और तकनीकी संशोधन से गुजर रहा है तथा इस पर एयर इंडिया की नई पोशाक वाला पेंट किया जाएगा। इसलिए यह केवल दिसंबर में ही भारतीय आसमान में प्रवेश करेगा। हालांकि बी737 मैक्स विमान काफी जल्द आ जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement