facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी Air India: सीईओ विल्सन

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 4:35 PM IST
Air India

एयर इंडिया के प्रमुख कैम्पबेल विल्सन ने सोमवार को कहा कि परिचालन कर्मियों की कमी की वजह से विमानन कंपनी को अमेरिका में कुछ मार्गों पर अपने विमानों के फेरे अस्थायी तौर पर घटाने पड़ेंगे।

कापा इंडिया सम्मेलन में एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विल्सन ने बताया कि इनमें, नेवार्क जाने वाली तीन और सैन फ्रांसिस्को जाने वाली तीन उड़ानों समेत अमेरिका की छह साप्ताहिक उड़ानें घटाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बोइंग 777 उड़ाने के लिए 100 पायलट को तैयार किया जा रहा है, इसके अलावा परिचालक दल के करीब 1,400 कर्मियों का प्रशिक्षण भी चल रहा है। चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण हाल के महीनों में लंबी दूरी की कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं। एयर इंडिया प्रमुख विल्सन ने कहा कि कर्मियों की कमी की वजह से अमेरिका में कुछ मार्गों पर उड़ानों के फेरे घटाए जाएंगे।

नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को में छह साप्ताहिक उड़ानों को घटाया जाएगा और यह आगामी दो से तीन महीने तक जारी रहेगा। एयरलाइन में करीब 11,000 कर्मी काम करते हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement