facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India ने अपने सभी Boeing 787 और 737 विमानों की जांच पूरी की, कोई गड़बड़ी नहीं मिली

Advertisement

अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हादसे के बाद DGCA के निर्देश पर की गई थी जांच, तय समयसीमा में पूरी हुई प्रक्रिया

Last Updated- July 22, 2025 | 2:13 PM IST
Air India

एयर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि उसने अपनी फ्लीट में शामिल सभी बोइंग 787 और 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) के लॉकिंग सिस्टम की एहतियातन जांच पूरी कर ली है। कंपनी ने कहा कि जांच में किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं मिली।

यह कदम उस हादसे के बाद उठाया गया है जिसमें 12 जून को अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सिवाय एक के, बाकी सभी लोगों की मौत हो गई थी।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “बोइंग 737 विमान एयर इंडिया की लो-कॉस्ट सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लीट में शामिल हैं। अब दोनों एयरलाइंस ने DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा 14 जुलाई 2025 को जारी निर्देशों का पालन कर लिया है।”

कंपनी ने बताया कि यह जांच 12 जुलाई से शुरू की गई थी और DGCA द्वारा तय समयसीमा के अंदर ही पूरी कर ली गई।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने अपने पायलटों को पहले ही सूचित कर दिया था कि बोइंग 787 विमानों की फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग सिस्टम की जांच पूरी कर ली गई है और उसमें कोई समस्या नहीं पाई गई है।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 2:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement