facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयर इंडिया ऐपल संग तलाश रही संभावना

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 9:56 PM IST
Apple

एयर इंडिया (Air India) विभिन्न मसलों पर ऐपल (Apple) के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाश रही है, जिसमें फ्लाइट प्लानिंग सॉफ्टवेयर में सुधार भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल उसके पायलटों द्वारा किया जाता है। विमानन कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को यह जानकरी दी।

विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश, जिसे बिजनेस स्टैंडर्ड ने भी देखा है, में कहा है कि विमानन कंपनी भारत में ऐपल के आईपैड के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक बन रही है।

फ्लाइट प्लानिंग सॉफ्टवेयर ऐसा टूल है, जो पायलटों को प्रस्थान और गंतव्य हवाई अड्डों, पसंदीदा मार्गों, मौसम की स्थिति और विमान के प्रदर्शन के डेटा जैसी जानकारी दर्ज करने की अनुमति देता है ताकि उनकी जरूरतों को पूरा करने वाली उड़ान योजना तैयार की जा सके।

Also Read: Air India के ज्यादातर पायलटों ने रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर को स्वीकार किया: कैंपबेल विल्सन

ऐपल ने अभी तक कोई फ्लाइट प्लानिंग सॉफ्टवेयर निर्मित नहीं किया है और यह बात स्पष्ट नहीं है कि वह ऐयर इंडिया के साथ इस प्रस्तावित सहयोग में किस तरह शामिल होगी। ऐपल ने इस मामले में बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement