facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Air India Express: चालक दल की कमी के कारण और 74 उड़ानें रद्द, यात्री लगातार दूसरे दिन परेशान

Advertisement

Air India Express ने कहा कि यदि उनकी उड़ान रद्द हुई है या तीन घंटे से अधिक देर से संचालित होनी है तो यात्री पूरे पैसे लौटाने या बाद की किसी तारीख के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

Last Updated- May 09, 2024 | 2:28 PM IST
Air India Express
Representative Image

Air India Express: चालक दल के सदस्यों की कमी से जूझ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को 74 उड़ानें रद्द कर दीं और कहा कि व्यवधान को कम करने के लिए एअर इंडिया हमारे 20 मार्गों पर सेवाएं संचालित करेगी।

एअरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों ने मंगलवार रात से बीमार होने की सूचना देनी प्रारंभ की। चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण मंगलवार रात से 90 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं हैं।

एअरलाइन ने एक बयान में कहा,‘‘ हम आज 292 उड़ानें संचालित करेंगे। हमने सभी संसाधन जुटा लिए हैं और एअर इंडिया हमारे 20 मार्गों पर परिचालन करके हमारी मदद करेगी। हमारी 74 उड़ानें रद्द हो गई हैं, हमारे साथ यात्रा की बुकिंग कराने वालों से हम आग्रह करते हैं कि हवाईअड्डे पर आने से पहले यह जांच लें कि उनकी उड़ान प्रभावित तो नहीं हुई है।’’

यह भी पढ़ें: Air India Express ने सिक लीव पर गए कर्मचारियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एअरलाइन ने कहा कि यदि उनकी उड़ान रद्द हुई है या तीन घंटे से अधिक देर से संचालित होनी है तो यात्री पूरे पैसे लौटाने या बाद की किसी तारीख के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इससे पहले दिन में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के कम से कम 25 उन सदस्यों को बर्खास्त करने संबंधी पत्र जारी किए हैं जिन्होंने बीमार होने की सूचना दी थी।

एअरलाइन ने चालक दल के अन्य सदस्यों को बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक काम पर लौटने का आदेश दिया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें भी बर्खास्त किए जाने की बात कही है। इस पृष्ठभूमि में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह कुछ व्यक्तियों के खिलाफ उचित कदम उठा रहा है।

उसने कहा,‘‘ हम किसी भी मुद्दे के हल की प्रतिबद्धता के साथ चालक दल के सदस्यों के साथ बातचीत जारी रखेंगे लेकिन हम कुछ व्यक्तियों के खिलाफ उचित कदम उठा रहे हैं क्योंकि उनके कार्यों से हमारे हजारों यात्रियों को घोर असुविधा हुई है।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 2:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement