facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

एक साथ ‘सिक लीव’ पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि चालक दल के अनेक सदस्यों ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में बीमार होने की सूचना दी है।

Last Updated- May 08, 2024 | 10:36 AM IST
एक साथ 'सिक लीव' पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट, Air India Express cancels several flights due to cabin crew shortage

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण अपनी कई उड़ान रद्द कर दी हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम क्षण में चालक दल के अनेक सदस्यों के बीमार होने की सूचना मिलने के कारण उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों द्वारा बीमार होने की सूचना दिए जाने के कारणों को समझने के लिए कंपनी उनसे बातचीत कर रही है और टीम सक्रियता से इस मुद्दे का समाधान कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि चालक दल के अनेक सदस्यों ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में बीमार होने की सूचना दी है। पिछले कुछ समय से, खासतौर पर एआईएक्स कनेक्ट (पूर्ववर्ती एयरएशिया इंडिया) के एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसके चालक दल के कुछ सदस्यों में असंतोष व्याप्त है।

Also read: परियोजना के लिए 1 से 2% ही प्रोविजन चाहते हैं बैंक, RBI से करेंगे समीक्षा करने का अनुरोध

सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सोमवार शाम से कई विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना देना शुरू कर दिया और चालक दल के सदस्यों की पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से कोच्चि, कालीकट तथा बेंगलुरू समेत अनेक हवाईअड्डों पर कई उड़ान रद्द कर दी गई हैं।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 10:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement