facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

‘Air India Express’ ने Padmarajan Trust के साथ हाथ मिलाया, साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा की

Advertisement

एअर इंडिया एक्सप्रेस टेल्स ऑफ इंडिया अवार्ड’’ के नाम से दिया जाने वाला यह पुरस्कार किसी होनहार लेखक के पहले उपन्यास को दिया जाएगा।

Last Updated- October 26, 2023 | 2:16 PM IST
Air India
प्रतीकात्मक तस्वीर

टाटा समूह के स्वामित्व वाली ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने मलयालम उपन्यासों के लिए साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने के मकसद से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं लेखक पी. पद्मराजन के नाम पर स्थापित पद्मराजन ट्रस्ट के साथ साझेदारी की है। यहां बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा गया कि एयरलाइन उद्योग में पहली बार इस अनूठे सहयोग का उद्देश्य मलयालम साहित्य को बढ़ावा देना है।

‘‘एअर इंडिया एक्सप्रेस टेल्स ऑफ इंडिया अवार्ड’’ के नाम से दिया जाने वाला यह पुरस्कार किसी होनहार लेखक के पहले उपन्यास को दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि यह पहल प्रतिभाशाली लेखकों के पहले प्रमुख काम को स्वीकार और उनका समर्थन करने की एयरलाइन की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

इस सम्मान के शुरुआती प्राप्तकर्ता के. एन. प्रशांत हैं, जिन्हें उनके पहले उपन्यास ‘पोनम’ के लिए चुना गया है। लेखक सारा जोसेफ की अध्यक्षता में एक प्रतिष्ठित जूरी ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना था।

यह भी पढ़ें : Stock Market LIVE : सेंसेक्स 800 अंक टूटकर 4 महीने के निचले स्तर पर, निफ्टी 18,900 के करीब

इसके अलावा पद्मराजन ट्रस्ट क्षेत्र के अन्य उत्कृष्ट व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान करेगा, जिनमें एम. मुकुंदन (सर्वश्रेष्ठ उपन्यास), लिजो जोस पेलिसरी (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक), वीजे जेम्स (सर्वश्रेष्ठ लघु कहानी) और श्रुति सरन्याम (पटकथा) शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि केरल में युवा प्रतिभाओं को निखारने के प्रयास में ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ पद्मराजन ट्रस्ट की साझेदारी में महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माताओं और लेखकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा ।

बयान में कहा गया है कि यह पहल क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए एयरलाइन के समर्पण को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 2:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement