facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेवार्क से दिल्ली आ रहे Air India के विमान में गड़बड़ी, स्टॉकहोम में उतारा गया

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 11:39 AM IST
Air India

नेवार्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन से तेल रिसने के बाद उसे स्टॉकहोम में उतारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोइंग 777-300ईआर विमान के एक इंजन से तेल रिसाव होने लगा था।

अधिकारी ने कहा कि तेल रिसाव के बाद इंजन को बंद कर दिया गया। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से स्टॉकहोम में उतार लिया गया। अधिकारी ने कहा कि विमान के उतरने के बाद हुए निरीक्षण के दौरान इंजन संख्या दो से तेल बाहर आता हुआ देखा गया।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण जारी है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के नेवार्क से उड़ान भरने वाले विमान को तकनीकी खराबी के कारण स्वीडन के स्टॉकहोम में उतारा गया।

सोमवार को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन में उतारना पड़ा था।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement