facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कई घंटे लेट हुई Air India की फ्लाइट, AC नहीं होने से यात्री हुए बेहोश

Air India के एक अधिकारी के अनुसार एआई 183 उड़ान को गुरुवार को साढ़े तीन बजे रवाना होना था लेकिन उसका समय बदल दिया गया है और अब वह उड़ान शुक्रवार को तीन बजे उड़ान भरेगी।

Last Updated- May 31, 2024 | 1:42 PM IST
Air India-एयर इंडिया
Representative Image

Air India flight delayed: सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के यात्रियों को गुरुवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी हो गई।

एयरलाइन के एक अधिकारी के अनुसार एआई 183 उड़ान को गुरुवार को साढ़े तीन बजे रवाना होना था लेकिन उसका समय बदल दिया गया है और अब वह उड़ान शुक्रवार को तीन बजे उड़ान भरेगी। इस उड़ान के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस देरी को लेकर शिकायत की। एक ने कहा कि विमान में वातानुकूलन नहीं था।

पत्रकार श्वेता पुंज ने बृहस्पतिवार रात को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ अगर निजीकरण की कोई कहानी विफल हुई है तो वह एयर इंडिया है। एआई 183 उड़ान में आठ घंटे से अधिक देरी हो गयी, यात्रियों को बिना वातानुकूलन के विमान में चढ़ाया गया। जब उड़ान में कुछ लोग बेहोश हो गये तब यात्रियों उतार दिया गया। यह अमानवीय है।’’

उन्होंने दिल्ली हवाई अड्डे पर बैठे कुछ यात्रियों की तस्वीरें भी साझा की। एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी जिसके बाद उसकी जांच की गई। अधिकारी ने बताया कि अब यह उड़ान शुक्रवार को तीन बजे उड़ान भरेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को पूर्ण धन वापसी, निःशुल्क पुनर्निर्धारण और होटल में ठहरने का विकल्प दिया गया है।

First Published - May 31, 2024 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट