facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, वापस दिल्ली लौट आया

Advertisement

हवाई अड्डे पर विमान को उतारने के लिए आपात स्थिति की घोषणा भी कर दी गई। सूत्र ने बताया कि विमान को हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

Last Updated- October 14, 2024 | 2:52 PM IST
Air India

कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। यहां एक सूत्र ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के अगले पहिये में तकनीकी खराबी आ गई और उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लाया गया।

हवाई अड्डे पर विमान को उतारने के लिए आपात स्थिति की घोषणा भी कर दी गई। सूत्र ने बताया कि विमान को हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या एआई-401 तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आई। प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, ‘‘एहतियातन जांच के लिए विमान को सुरक्षित रूप से उतरा गया।’’

Also read: RIL Q2 result preview: रिफाइनिंग मार्जिन में गिरावट से 1-13 प्रतिशत तक घट सकता है रिलायंस का मुनाफा, O2C सेगमेंट पर दबाव 

विमानन कंपनी यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है। विमान पर सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिली है।

‘फ्लाइट ट्रैकिंग साइट’ फ्लाइटराडार-24 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान ए-321 विमान से संचालित की गई थी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अगर यात्री चाहें तो उन्हें उड़ान रद्द करने पर पूर्ण धन वापसी और किसी अन्य तिथि पर अपनी यात्रा पुनर्निर्धारित करने की सुविधा दी जा रही है।’’

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 2:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement