facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India ने पायलटों को रिवाइज्ड कंपनसेशन स्ट्रक्चर स्वीकार करने के लिए दिया वक्त

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 1:06 PM IST
Air India

एयर इंडिया ने पायलटों को संशोधित मुआवजा ढांचा स्वीकार करने के लिए वक्त दिया नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) एयर इंडिया ने अपने पायलटों को संशोधित मुआवजा ढांचा स्वीकार करने के लिए और समय दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

हालांकि, इस ढांचे का दो पायलट यूनियनों ने विरोध किया है। जिन पायलटों ने अभी तक नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, उन्हें अधिक वक्त देने का फैसला किया गया है। ऐसा एयर इंडिया द्वारा कई पायलटों के साथ उनकी चिंताओं पर चर्चा करने के बाद किया गया।

सूत्र ने कहा कि एयरलाइन ने नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए इस सप्ताह के अंत तक का समय दिया है। समय सीमा बढ़ाने पर एयर इंडिया की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इससे पहले नए अनुबंधों को स्वीकार करने की समय सीमा 30 अप्रैल को खत्म हो गई थी। समय सीमा बढ़ाने का फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब संकटग्रस्त गो फर्स्ट ने उड़ान बंद कर दी है और इसका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। ऐसे में इसके पायलट कहीं और नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं।

सूत्र ने कहा कि लगभग 800 पायलट, जिन्होंने नए ढांचे को स्वीकार नहीं किया था, वे चार मई को टाउन हॉल में शामिल हुए। इसे एयर इंडिया के परिचालन प्रमुख कैप्टन राजविंदर सिंह संधू ने संबोधित किया।

इस बैठक में शामिल एक पायलट ने कहा कि संधू ने भरोसा दिया था कि सभी मुद्दों को सुलझाया जा सकता है और संशोधित अनुबंधों के किसी भी खंड का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement