facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विमानन सुरक्षा उल्लंघन: DGCA जांच में एयर इंडिया के अधिकारियों को डी-रोस्टर किया गया

Advertisement

विमानन कंपनी के 164 सीट वाले एयरबस ए320 विमान के एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (एआरसी) की मियाद खत्म हो चुकी थी

Last Updated- December 02, 2025 | 11:16 PM IST
Air India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उड़ान योग्यता की मियाद खत्म हो चुके लाइसेंस वाले विमान को आठ वाणिज्यिक उड़ानों में चलाने देने में शामिल रहे एयर इंडिया के अधिकारियों को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की जांच पूरी होने तक डी-रोस्टर (ड्यूटी से हटाना) कर दिया गया है। नियामक ने आज यह जानकारी दी।

विमानन कंपनी के 164 सीट वाले एयरबस ए320 विमान के एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (एआरसी) की मियाद खत्म हो चुकी थी। इस विमान ने 24 से 25 नवंबर के दौरान आठ बार उड़ान भरी। नियामक ने बयान में बताया कि यह पूरी गंभीर सुरक्षा चूक असल में कैसे हुई। डीजीसीए ने कहा, ‘डेलिगेटेड अथॉरिटी (सीएएमओ) के तहत एयर इंडिया अपने परिचालन वाले विमान के लिए एआरसी जारी करती है। किसी विमान के रखरखाव के रिकॉर्ड, फिजिकल कंडीशन और सभी उड़ान योग्यता मानकों के अनुपालन की सत्यता जांच-पड़ताल के बाद एआरसी हर साल जारी किया जाता है।  यह विमान के मुख्य सर्टिफिकेट ऑफ एयरवर्थनेस (सी ऑफ ए) के प्रमाणन का काम करता है।’ एयर इंडिया के अंदर कंटीन्यूइंग एयरवर्थनेस मैनेजमेंट ऑर्गनाइजेशन (सीएएमओ) सी ऑफ ए को चालू रखने के लिए हर साल एआरसी जारी करता है।

साल 2024 में जब विस्तारा का एयर इंडिया में विलय किया गया, तो यह तय किया गया था कि विस्तारा के सभी 70 विमानों के विलय के बाद पहले एआरसी की समीक्षा और नवीकरण नियामक खुद करेगा, न कि एयर इंडिया के अंदर डेलीगेटेड अथॉरिटी।

नियामक ने बताया, ‘परिचालक द्वारा संतोषजनक अनुपालन किए जाने के बाद डीजीसीए अब तक सभी 69 विमानों के लिए एआरसी जारी कर चुका है। 70वें विमान के मामले में परिचालक ने डीजीसीए में एक आवेदन किया और बाद में इंजन बदलने के लिए विमान को खड़ा कर दिया गया। इस दौरान एआरसी की मियाद खत्म हो गई। हालांकि, इंजन बदलने के बाद विमान को सेवा के लिए भेज दिया गया।’ इस विमान का इस्तेमाल 24 और 25 नवंबर के बीच 8 उठानों के संचालन के लिए किया गया था।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement