facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नौकरी पर एयर इंडिया पायलट यूनियन सख्त… कहा- ऐसा हुआ तो किसी भी हद तक जा सकते हैं

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 11:14 PM IST
Air India

एयर इंडिया की 2 पायलट यूनियनों ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर एयरलाइन की संशोधित सेवा शर्तों पर हस्ताक्षर न करने की वजह से किसी सदस्य को नौकरी से निकाला गया तो वे अपने सहकर्मी की बहाली के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं।

इंडियन कॉमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (ICPA) ने पिछले शुक्रवार को एयर इंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि एयरलाइन संशोधित सेवा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए लोगों पर व्यक्तिगत दबाव बना रही है।

सोमवार को पारित संयुक्त प्रस्ताव में ICPA और इंडियन पायलट्स गिल्ड (IPG) ने कहा, ‘अगर हमारी यूनियनों के किसी भी सदस्य को संशोधित सेवा शर्तों पर हस्ताक्षर न करने के कारण प्रबंधन निलंबित करता है तो ICPA और IPG अपने सदस्यों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, जब तक उन्हें बहाल नहीं कर दिया जाता।’

एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को पायलटों और केबिन क्रू के लिए नए वेतन ढांचे की घोषणा की थी। इसमें पायलटों के गारंटीयुक्त फ्लाइंग अलाउंस को दोगुना कर 40 घंटे कर दिया गया था। इसके साथ ही पायलटों को सेवा के वर्ष के आधार पर सर्विस रिवॉर्ड दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement