facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India पायलट यूनियनों का विस्तारा पायलटों को समर्थन

Advertisement

Vistara के पायलटों ने संशोधित वेतन ढांचे के खिलाफ विरोध जताया था। विस्तारा को एयर इंडिया में विलय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

Last Updated- April 04, 2024 | 11:01 PM IST
Vistara

अपनी स्थिति को ‘बंधुआ मजदूरों’ के समान बताते हुए एयर इंडिया की दो पायलट यूनियनों ने गुरुवार को विस्तारा पायलटों के समर्थन में आवाज उठाई। विस्तारा के पायलटों ने संशोधित वेतन ढांचे के खिलाफ विरोध जताया था।

उड़ानें रद्द होने और विलंब की समस्या गहराने के बीच, विस्तारा के मुख्य कार्याधिकारी विनोद कन्नन ने बुधवार को यह स्वीकार किया कि एयरलाइन में चालकों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया था, इसलिए उन्होंने अपने उड़ान कार्यक्रम को सावधानीपूर्वक कम करने और पायलटों को अधिक आराम का समय प्रदान करने के लिए रोस्टरिंग प्रणाली में सुधार करने की योजना की घोषणा की है।

इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) और इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) ने गुरुवार को टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को लिखे संयुक्त पत्र में कहा, ‘यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि विस्तारा पायलटों द्वारा व्यक्त की गई चिंताएं अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं, बल्कि प्रणालीगत मुद्दों का संकेत हैं जो टाटा समूह की विभिन्न विमानन कंपनियों से जुड़ी हुई हैं।’

विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 भागीदारी वाला संयुक्त उपक्रम है। एयर इंडिया पर टाटा समूह का स्वामित्व है। विस्तारा को एयर इंडिया में विलय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

दो यूनियनों का कहना है, ’70 घंटे के निर्धारित पारिश्रमिक, छुट्टियों की मंजूरी, आराम करने के लिए पर्याप्त अवधि, अस्थिर रोस्टर, पायलटों को अधिकतम उड़ान ड्यूटी तक काम करने, खराब रोस्टर प्रणालियों और प्रतिकूल कार्य परिवेश के मुद्दों को टाटा समूह की कई एयरलाइनों के पायलटों द्वारा लगातार दोहराया गया है।’

सोमवार और बुधवार के बीच, विस्तारा को 125 उड़ानें रद्द करने के लिए बाध्य होना पड़ा था। इसकी मुख्य वजह यह सामने आई थी कि कुछ पायलट मार्च समाप्त होने से पहले अपनी सिक लीव का इस्तेमाल करना चाहते थे।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement