facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के पायलटों ने असहयोग की चेतावनी दी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:54 PM IST
Air India

एयर इंडिया (Air India) के पायलटों ने असहयोग की चेतावनी दी है। पायलटों ने कोविड पूर्व अतिरिक्त समय काम करने पर मिलने वाले भत्ते को फिर से लागू करने में देरी करने और कंपनी द्वारा भेदभाव करने के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

एयरलाइन प्रबंधन को एक संयुक्त पत्र सौंपा गया

इंडियन कामर्शियल पायलट एसोसिएशन और इंडियन पायलट गिल्ड ने मंगलवार को एयरलाइन प्रबंधन को एक संयुक्त पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि अगर पायलट महीने में 70 घंटे से अधिक की उड़ान ड्यूटी नहीं करते तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसके खिलाफ अगर प्रबंधन कोई कठोर कार्रवाई करता है तो एसोसिएशन उड़ान सुरक्षा और अपने सदस्यों की भलाई के लिए औद्योगिक कार्रवाई करेगा।

यह यूनियन एयरबस और बोइंग का प्रतिनिधित्व करता है। यूनियनों की मुख्य शिकायत उड़ान ड्यूटी में वृद्धि, छुट्टी के लिए मनाही, पूर्व-कोविड पायलटों द्वारा अधिक काम करने पर मिलने वाले भत्ते को फिर से लागू करने में देरी है। एयर इंडिया ने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की।

पायलटों ने लगातार 90 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी

यूनियनों ने कहा कि सभी विमान और विशेष रूप से बोइंग 777 विमान में, पायलटों ने लगातार 90 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी है। छुट्टी अस्वीकृत और रद्द करने की संख्या चौंका देने वाली है। पायलटों की कमी के कारण नियोजित रोस्टर नहीं बनाया जा सकता है। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि विदेशों से नियुक्त किए गए पायलटों को अधिक वेतन दिया जा रहा है और कई कर्मचारियों की गुप्त रूप से प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई जा रही है। लेकिन उनमें से कुछ भी गैर-कार्यकारी पायलटों को नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े: रिलायंस कंज्यूमर ने गुजरात में FMCG ब्रांड ‘Independence’ लॉन्च किया

यूनियनों ने कोविड पूर्व ओवरटाइम भत्ता की बहाली की मांग करते हुए कहा, ‘हमने एयर इंडिया को ओटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर लाने में सहायता की है, फिर भी प्रबंधन द्वारा कोई सराहना नहीं की गई है।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement