facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयर इंडिया ने वेतन और पदों में संशोधन किया, एयरलाइन का किफायत पर जोर

Advertisement

टाटा समूह ने 27 जनवरी 2022 को एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था

Last Updated- June 30, 2023 | 10:14 PM IST
Air India

एयर इंडिया (Air India) ने शुक्रवार को भारत में नॉन-फ्लाइंग स्टाफ के वेतन और पदों को बाजार मानकों के अनुरूप बनाने के लिए उनमें संशोधन किए हैं। साथ ही इन बदलावों का मकसद एयरलाइन में दक्षता बढ़ाना भी है।

एयर इंडिया में कुल 16,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 7,000 नॉन-फ्लाइंग स्टाफ जबकि 9,000 फ्लाइंग स्टाफ (जैसे पायलट और केबिन क्रू सदस्य) शामिल हैं। एयर इंडिया ने अप्रैल में फ्लाइंग स्टाफ के लिए वेतन ढांचा बदला था।

एयरलाइन के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) कैम्पबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा, ‘प्रत्येक जिम्मेदारी के आकार और जटिलता का आकलन करने के लिए किए गए औपचारिक रोजगार मूल्यांकन के बाद नए ग्रेड और पदों का निर्धारण किया गया, जिससे कि ग्रेड और संबद्ध वेतन ढांचे को बाजार मानकों के अनुरूप लाया जा सके।’

उन्होंने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि इसके अलावा, एयर इंडिया प्रदर्शन-आधारित बनने के अपने अभियान के प्रयास में परफॉरमेंस-लिंक्ड वेरिएबल पे की पेशकश कर रही है।
विल्सन ने कहा, ‘यह वेरिएबल व्यवस्था सीधे तौर पर कंपनी और वित्त वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति के प्रदर्शन, दोनों से जुड़ी होगी और स्पष्ट तौर पर रोजगार के आधार पर केंद्रित होगी, जो लक्ष्य, केपीआई (की परफॉरमेंस इंडिकेटर्स) और जवाबदेही से जुड़े हों।’

संशोधित वेतन ढांचा और पदों में बदलाव 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी माना जाएगा। टाटा समूह ने 8 अक्टूबर 2021 को सरकार से एयर इंडिया को खरीदने के लिए बोली प्रक्रिया में सफलता हासिल की थी। टाटा समूह ने 27 जनवरी 2022 को एयरलाइन का अधिग्रहण कर लिया था।

विल्सन के संदेश के बाद, एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने सर्कुलर जारी किया, जिसमें कहा गया है, ‘नई जिम्मेदारियों और पदों के साथ नया संगठनात्मक ढांचा जवाबदेही के संदर्भ में स्पष्टता, दक्षता, कामकाजी सहयोग और हमारे कर्मचारियों के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।’ त्रिपाठी ने कहा कि पुराने और नए ग्रेड ढांचे के बीच कोई समानता नहीं है।

Also read: Air India ने 470 विमान खरीदने का सौदा किया

उन्होंने कहा कि सालाना वेतन वृद्धि का लाभ उन्हीं कर्मियों को मिलेगा, जो 8 अक्टूबर, 2021 और 31 दिसंबर 2023 के बीच एयरलाइन से जुड़े हैं। वहीं निजीकरण से पहले शामिल हुए कर्मियों के लिए उनके वेतन अब फिक्स्ड पे और परफॉरमेंस-लिंक्ड बोनस के साथ कोस्ट-टु-कंपनी (सीटीसी) ढांचे पर आधारित होंगे।

त्रिपाठी ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने स्वेच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन किया है, उन्हें भी संशोधित रोजगार अनुबंध और वेतन नहीं मिलेंगे।

एयर इंडिया मौजूदा समय में प्रति सप्ताह करीब 2,945 उड़ानें संचालित कर रही है।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement