facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA ऑडिट में एयर इंडिया की 51 सुरक्षा खामियां उजागर, पायलट ट्रेनिंग से लेकर सिमुलेटर तक सवालों में

Advertisement

डीजीसीए ने एयर इंडिया में 51 सुरक्षा खामियों की पहचान की और पायलट प्रशिक्षण से लेकर उपकरण जांच तक सुधार की सख्त समयसीमा तय की है।

Last Updated- July 29, 2025 | 9:44 PM IST
Air India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के विमानन नियामक ने जुलाई में किए गए अपने ऑडिट में एयर इंडिया में 51 सुरक्षा खामियों का पता लगाया है जिनमें से कुछ पायलटों के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण के अभाव, गैर-स्वीकृत सिमुलेटरों के उपयोग और खराब रोस्टरिंग प्रणाली से जुड़ी हैं। रॉयटर्स ने एक सरकारी रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है। 

यह वार्षिक ऑडिट पिछले महीने अहमदाबाद में हुई बोइंग 787 दुर्घटना से संबंधित नहीं था, जिसमें 260 लोग मारे गए थे, लेकिन इसके निष्कर्ष ऐसे समय में सामने आए हैं जब एयरलाइन दुर्घटना के बाद नए सिरे से जांच का सामना कर रही है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को पहले से ही आपातकालीन उपकरणों की जांच किए बिना विमान चलाने, समय पर इंजन के पुर्जे नहीं बदलने और रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के साथ-साथ चालक दल में थकान प्रबंधन से संबंधित अन्य खामियों के लिए चेतावनी नोटिस का सामना करना पड़ रहा है। 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की 11 पृष्ठों की गोपनीय ऑडिट रिपोर्ट में ‘लेवल 1’ के सात महत्वपूर्ण उल्लंघनों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें 30 जुलाई तक ठीक किया जाना आवश्यक है तथा 44 अन्य गैर-अनुपालन वर्गीकृत किए गए हैं, जिन्हें 23 अगस्त तक हल किया जाना जरूरी है।

फ्लाइटरडार24 वेबसाइट के अनुसार एयर इंडिया के बेड़े में 34 बोइंग 787 और 23 बोइंग 777 विमान शामिल हैं। 

परिचालन और सुरक्षा जो​खिमों को ध्यान में रखते हुए अ​धिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एयर इंडिया ने कुछ कथित श्रेणी सी हवाई अड्डों के लिए ‘उचित मार्ग आकलन’ नहीं किया (जिनके लेआउट चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं) और इस तरह हवाई अड्डों के लिए ऐसे सिमुलेटरों के साथ प्रशिक्षण आयोजित किया जो योग्यता मानकों को पूरा नहीं करते थे। रॉयटर्स को दिए एक बयान में एयर इंडिया ने कहा कि ऑडिट के दौरान वह ‘पूरी तरह पारदर्शी’ रही। उसने कहा कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर नियामक को अपना जवाब, सुधारात्मक कार्रवाइयों के विवरण के साथ सौंपेगी।

जून में हुई दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया कि उड़ान भरने के बाद ईंधन नियंत्रण स्विच लगभग एक साथ ही फ्लिप हो गए थे और कॉकपिट में पायलट असमंजस में थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने ईंधन क्यों बंद कर दिया और दूसरे ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया था। यह ऑडिट डीजीसीए के 10 निरीक्षकों द्वारा किया गया था और इसमें चार अन्य ऑडिटर भी शामिल थे।

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement