facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India : लंदन में हुई ‘Secret Talks’ और हो गई हवाई जहाज खरीदने की सबसे बड़ी डील

Advertisement

एक एयरलाइन द्वारा अब तक का सबसे बड़ा सौदा करने में ब्रिटेन के बकिंघम पेलेस से लेकर तटीय भारत तक सीक्रेट टॉक में महीनों लग गए।

Last Updated- February 15, 2023 | 12:10 PM IST
Air India

एयर इंडिया के रिकॉर्ड हवाई जहाद खरीदने की सबसे बड़ी डील ने टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन को एक नई ऊचांई पर ला दिया है।

एयर इंडिया ने मंगलवार को अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए एयरबस (Airbus) और बोइंग (Boeing) से लगभग 500 हवाई जहाज खरीदने की सबसे बड़ी डील की। माना जा रहा है कि यह नागरिक विमानन इतिहास की सबसे बड़ी डील है।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इस डील में शामिल लोगों के अनुसार, एक एयरलाइन द्वारा अब तक का सबसे बड़ा सौदा करने में ब्रिटेन के बकिंघम पेलेस से लेकर तटीय भारत तक सीक्रेट टॉक में महीनों लग गए। यह सीक्रेट टॉक किसी त्योहार से कम नहीं था। डील पूरी होने से पहले बकिंघम पेलेस से लेकर तटीय भारत तक टॉक टॉप सीक्रेट रही।

इस सीक्रेट टॉक से मंगलवार को तब पर्दा उठा जब भारत के प्रधानमंत्री, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस डील की घोषणा की।

दशकों के सरकारी नियंत्रण के बाद पिछले साल एयर इंडिया का नियंत्रण हासिल करने वाले टाटा समूह ने इस डील की सूचना देते हुए सिर्फ छह पैराग्राफ प्रकाशित किए।

अंदरूनी सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को प्रक्रिया का विवरण बताते हुए कहा कि यह डील एक साल से अधिक समय से चल रही थी।

गंभीर बातचीत पिछली गर्मियों में शुरू हुई और क्रिसमस से कुछ दिनों पहले तक जारी रही। जैसे ही इस डील का आश्चर्यजनक पैमाना सामने आने लगा, रॉयटर्स ने दिसंबर में बताया कि डील में शामिल कंपनियां रिकॉर्ड 500- हवाई जहाज खरीदने के समझौते के करीब पहुंच रही थीं।

यह भी पढ़ें : Air India ने दिया सबसे बड़ा विमान ऑर्डर

इस डील का मुख्य केंद्र सेंट जेम्स कोर्ट था, जो लंदन के वेस्ट एंड में बकिंघम पैलेस के पास एक लक्ज़री विक्टोरियन होटल है।

एक क्लासिक विमान उद्योग के हॉटहाउस माहौल में ‘बेक-ऑफ’ के रूप में जाने जाने वाले नेगोशिएशन करते हुए, एयरलाइन के वार्ताकारों, योजनाकारों और इंजन दिग्गजों ने टाटा के स्वामित्व वाले होटल और पड़ोसी सुइट्स में कई दिनों तक डेरा डाला।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 12:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement