facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India: 5 लाख रुपये लेकर तोड़ दिए सामान, मिला खराब खाना और गंदी सीट; बिजनेस कैटेगरी के यात्री ने सुनाई दास्तान

Advertisement

विनीत ने कहा, ‘‘कुछ साल तक एमिरेट्स एयरलाइन के विमान से यात्रा करने के बाद हाल में मैंने एयर इंडिया को चुना क्योंकि न्यूयार्क, शिकागो और लंदन के लिए इसकी सीधी उड़ानें हैं।’’

Last Updated- June 17, 2024 | 2:58 PM IST
Air India

Tata Group Air India: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की नई दिल्ली-नेवार्क उड़ान (Air India New Delhi-Newark flight) की ‘बिजनेस’ श्रेणी के एक यात्री ने अपनी यात्रा को लेकर दुख व्यक्त किया और कहा कि ऐसा बर्ताव सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था। यात्री मे आरोप लगाया है कि उसे एयरलाइन द्वारा ‘‘बिना पका हुआ’’ खाना परोसा गया, विमान की सीट खराब थी, सीट कवर गंदी थी और यहां तक कि उसके सामान को भी क्षति पहुंचाई गई।

शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर किए गए एक पोस्ट में यात्री विनीत के. ने लिखा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एयरलाइन एतिहाद में सस्ती दर पर यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने एयर इंडिया को चुना क्योंकि यह अमेरिका के लिए बीच में कहीं रुके बिना, सीधी उड़ान सेवा संचालित करती है।

उन्होंने कहा, “कल की उड़ान किसी बुरे सपने से कम नहीं थी… बिजनेस श्रेणी में (टिकट) बुक किया था। लेकिन सीट साफ नहीं थी, खराब हालत में थी और 35 में से कम से कम 5 सीट बैठने के लायक नहीं थीं।”

इस मामले में एयर इंडिया की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिल पाई है। विनीत ने विमान के उड़ान भरने में 25 मिनट के विलंब का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘विमान के उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद मैं तड़के तीन बजकर करीब 30 मिनट पर सोना चाह रहा था तो मुझे एहसास हुआ कि मेरी सीट को पूरी तरह खोलकर सोने के लिए बिस्तर का रूप नहीं दिया जा सकता क्योंकि सीट में यह प्रणाली काम ही नहीं कर रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ साल तक एमिरेट्स एयरलाइन के विमान से यात्रा करने के बाद हाल में मैंने एयर इंडिया को चुना क्योंकि न्यूयार्क, शिकागो और लंदन के लिए इसकी सीधी उड़ानें हैं।’’

उनके मुताबिक, वह इन जगहों की अक्सर यात्रा करते हैं। विनीत के अनुसार, उन्होंने चालक दल से सीट बदलने का आग्रह किया और उन्हें दूसरी सीट मिल गई।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुछ घंटे बाद मैं जाग गया। जो भोजन परोसा गया था वह पका हुआ नहीं था (एयर इंडिया में ऐसा कभी नहीं हुआ), फल खराब थे (विमान में सवार हर यात्री ने वापस कर दिए)।’’

आगे उन्होंने लिखा, ‘‘टीवी स्क्रीन काम नहीं कर रही थी। ऐसा नहीं है कि मैंने इसे देखा हो, केवल कोशिश की और इस पर इरर वाला ‘नॉट फाउंड’ संदेश दिखा। इन सब के बाद रही-सही कसर तब पूरी हो गई जब उन्होंने मेरा सामान तोड़ दिया।’’

विनीत ने लिखा, ‘‘5,00,000 रुपये में खराब भोजन, खराब सीट, गंदा सीट कवर, खराब टीवी और फिर मेरे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।’’

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement