facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India VRS Scheme: एयर इंडिया इन कर्मचारियों को करेगी रिटायर, टाटा ग्रुप ने दूसरी बार दिया VRS ऑफर

Advertisement

टाटा समूह ने पिछली जनवरी को एयर इंडिया का अधिग्रहण किया और पिछले जून में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पहले चरण की घोषणा की थी

Last Updated- March 17, 2023 | 10:03 PM IST
Air India
BS

एयर इंडिया (Air India) ने अपने स्थायी सामान्य कैडर के कर्मचारियों, क्लर्क और उन अकुशल कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (voluntary retirement) के दूसरे दौर की घोषणा की है, जो न्यूनतम पांच साल की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हैं। वर्तमान में एयर इंडिया में लगभग 11,000 कर्मचारी हैं और उनमें से 2,100 कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

टाटा समूह (Tata Group) ने पिछली जनवरी को एयर इंडिया का अधिग्रहण किया और पिछले जून में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पहले चरण की घोषणा की थी, जिसमें चालक दल, क्लर्क और अकुशल श्रेणियों को शामिल किया गया था।

पहली योजना के तहत लगभग 1,500 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना था, जो पात्र संख्या का 43 प्रतिशत हिस्स था। पिछले नवंबर में विमान कंपनी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने वाले चालक दल को चालक दल की कमी के बीच अपने कार्यकाल का विस्तार 31 जनवरी तक करने की अनुमति दी थी।

विमान कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने एक स्टाफ नोट में कहा ‘हमने जून 2022 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का पहला चरण शुरू किया था और इसके बाद कर्मचारियों की ओर से अन्य स्थायी कर्मचारियों को भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अतिरिक्त लाभ देने का अनुरोध किया गया है।’

30 अप्रैल तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त लाभ के रूप में अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। त्रिपाठी ने लिखा है कि 31 मार्च तक आवेदन करने वाले योग्य कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के अलावा 1 लाख रुपये मिलेंगे।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement