facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के CEO ने बता दिया, अगले 4-5 साल में क्या होंगी मुश्किलें

Advertisement

‘हमने 570 विमानों का ऑर्डर (पिछले दो साल में) दिया है। यह कहना उचित होगा कि हर जगह कुछ न कुछ कमी है।'

Last Updated- March 18, 2025 | 11:19 PM IST
Ahmedabad plane crash puts focus on repeated DGCA warnings to Air India

विमान विनिर्माता कंपनियों – एयरबस और बोइंग के सामने आ रही आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं के कारण विमानन कंपनियों को विमान आपूर्ति अगले चार से पांच साल तक सीमित रहेगी और विमानन कंपनियां उड़ान के अपने नेटवर्क विस्तार को दुरुस्त करने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं कर सकती हैं। एयर इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने आज यह जानकारी दी।

फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े में करीब 210 विमान हैं। किफायती विमानन वाली इसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में करीब 90 विमान हैं। पिछले नवंबर में विल्सन ने संवाददाताओं को बताया था कि समूह के बेड़े में विमानों की संख्या अगले तीन साल में 300 से बढ़कर तकरीबन 400 हो सकती है। स्किफ्ट इंडिया फोरम 2025 को संबोधित करते हुए विल्सन ने आपूर्ति श्रृंखला की उन समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया, जिनकी वजह से विमानन कंपनियों को विमान की डिलिवरी में देर हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘हमने 570 विमानों का ऑर्डर (पिछले दो साल में) दिया है। यह कहना उचित होगा कि हर जगह कुछ न कुछ कमी है। नैरो बॉडी वाले विमानों के मामले में कमी वाली चीज इंजन है। वाइड बॉडी वाले विमानों के मामले में प्रथम और व्यावसायिक श्रेणी की सीटों की आपूर्ति के संबंध में कमी है और इसने हमारे रेट्रोफिट (विनिर्माण के बाद किया जाने वाला बदलाव) कार्यक्रम को भी प्रभावित किया है।’

उन्होंने कहा, ‘बोइंग और एयरबस दोनों को अपने विमानों की उत्पादन लाइन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वे अपने आपूर्तिकर्ताओं से विमान के पुर्जे या हिस्से हासिल नहीं कर सकती हैं। इसलिए वास्तविकता यह है कि यह केवल भारत या एयर इंडिया का ही मामला नहीं है, बल्कि बाजार में आपूर्ति की बाधा होने जा रही है। मैं वैश्विक विमानन के बारे में बात कर रहा हूं। यह अगले चार से पांच साल तक बाधित आपूर्ति वाला बाजार बना रहेगा।’

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement