facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Air India को अगले 18 महीने तक हर 6 दिन पर मिलेगा नया विमान: CEO

विल्सन ने कहा कि इसके अलावा, नए विमानों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगाया जा रहा है और अधिकतर ठप पड़े विमानों को सेवा में लाया गया है।

Last Updated- November 10, 2023 | 4:43 PM IST
एक साथ 'सिक लीव' पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट, Air India Express cancels several flights due to cabin crew shortage
Representative Image

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैम्पवेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया है और अगले 18 महीनों तक इसे हर छह दिन पर एक नया विमान मिलेगा।

उन्होंने एसोसिएशन ऑफ एशिया पैसिफिक एयरलाइंस के अध्यक्षों की 67वीं बैठक में कहा, “हमारे पास नए विमान हैं, हम कई नए चालक दल और कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हैं, प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार कर रहे हैं और अभी और काम करना बाकी है और हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं।”

सत्र में विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया के ज्यादातर ग्राहक विश्वसनीयता और समय की पाबंदी चाहते हैं, और हमारे सामने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें : Hindalco Q2 results : नेट प्रॉफिट 2,196 करोड़ रुपये पर स्थिर

विल्सन ने कहा कि इसके अलावा, नए विमानों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगाया जा रहा है और अधिकतर ठप पड़े विमानों को सेवा में लाया गया है।

उन्होंने कहा कि टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने आठ प्रतिशत की संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सेवा के लिए 470 विमानों का ऑर्डर दिया है और अगले 18 महीनों में हर छह दिन में एक नया विमान प्राप्त करने की तैयारी है। विल्सन ने अन्य एयरलाइंस के साथ प्रतिस्पर्धा करने और एयर इंडिया के लिए ट्रैफिक बढ़ाने का भी भरोसा जताया।

First Published - November 10, 2023 | 4:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट