facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निलंबन के खिलाफ अपील में पायलट की मदद करेगी Air India

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:03 PM IST
Air India pee gate

एयर इंडिया ने आज कहा कि वह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के पिछले सप्ताह के फैसले के खिलाफ अपील करने में उस पायलट की सहायता करेगी, जो 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली उड़ान के कमांडर थे, जब पेशाब करने की पहली घटना हुई थी।

नियामक ने ‘अपने कर्तव्य पूरे करने में विफल’ रहने की वजह से तीन महीने की अवधि के लिए पायलट का लाइसेंस निलंबित करने का फैसला किया था।

इस बीच मंगलवार को एयर इंडिया के छह कर्मचारी संघों ने डीजीसीए को पायलट का निलंबन वापस लेने के लिए एक संयुक्त याचिका भेजी, जिसमें इस कार्रवाई को ‘कठोर दंड’ बताया गया है।

विमान कंपनी ने एक बयान में कहा कि गंभीरता कम करने वाली परिस्थितियों और डी-रोस्टरिंग की अवधि के दौरान चालक दल द्वारा पहले से ही उठाए गए वित्तीय नुकसान के मद्देनजर एयर इंडिया कमांडर के लाइसेंस के निलंबन को बहुत ज्यादा मानती है और अपील में उसकी सहायता करेगी।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement