facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India बढ़ाएगी संकरे विमानों में केबिन क्रू

Advertisement

एयर इंडिया के बेड़े में 127 विमान हैं, जिनमें से 74 नैरोबॉडी विमान हैं।

Last Updated- August 25, 2023 | 10:12 PM IST
Air India

एयर इंडिया अपने ‘नैरोबॉडी’ यानी संकरी बॉडी वाले विमान में अतिरिक्त केबिन क्रू सदस्यों को रखेगी। कंपनी के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के प्रयास में अंतरराष्ट्रीय मार्गों और घरेलू महानगरीय मार्गों पर ये विमान परिचालन कर रहे हैं।

उन्होंने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है, ‘चालक दल के मोर्चे पर, हमारी नियु​क्ति एवं प्र​शिक्षण टीमों ने हाल के महीनों में अच्छा काम किया है और कई नए सा​​थियों को जोड़ा है। उनके प्रयासों के साथ साथ अपने मौजूदा विकास कार्यों की मदद से हम 1 सितंबर से अपने नैरोबॉडी यानी छोटे ईंधन टैंक वाले विमानों के जरिये अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में अतिरिक्त चालक दल की मदद से संपूर्ण सेवा फिर से मुहैया कराने में सक्षम होंगे।’

Also read: Air India New Logo : नए लुक के साथ आसमान में उड़ान भरने को तैयार एयर इंडिया

विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के अनुसार, एयर इंडिया के बेड़े में 127 विमान हैं, जिनमें से 74 नैरोबॉडी विमान हैं। ए320 नियो जैसे संकरी बॉडी वाले विमान में वाइडबॉडी विमान की तुलना में ईंधन टैंक छोटा होता है। इसलिए, इन विमानों का इस्तेमाल घरेलू तौर पर या फिर छोटे अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर किया जाता है।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement