facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India दिल्ली और बेंगलूरु हवाईअड्डों पर लगाएगी टैक्सीबोट, बचेंगे हजारों टन ईंधन

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 10:30 PM IST
Air India to deploy TaxiBots for A320 aircraft fleet at Delhi, Bengaluru airports

विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने A320 विमान बेड़े के लिए दिल्ली और बेंगलूरु हवाईअड्डों पर टैक्सीबोट का संचालन शुरू करेगी। माना जा रहा है कि इससे तीन साल में 15,000 टन तक विमान ईंधन बचाया जा सकता है।

गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, विमानन कंपनी ने टैक्सीबोट का संचालन शुरू करने के लिए KSU Aviation के साथ समझौता किया है।

टैक्सीबोट एक तरह से रोबोटिक उपकरण है जो विमान के अगले हिस्से को लैंड करने में काम करता है। यह विमान के लैंड होने के बाद उसे एयरपोर्ट टर्मिनल दरवाजे से टैक्सी मिलने वाले स्थान तक खींचकर ले जाने का काम करता है। इस दौरान विमान का इंजन बंद होता है, जिससे ईंधन की बचत होती है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘टैक्सीबोट अपनाने से तीन साल में लगभग 15,000 टन विमान ईंधन बचाया जा सकता है।’

एयर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि विमानन कंपनी परिचालन को पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा अपने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के तरीकों की लगातार तलाश कर रही है।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement