facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

40 करोड़ डॉलर के खर्च से Air India विमानों को करेगी अपग्रेड, ग्लोबल लेवल एयरलान बनाने का है प्लान

Advertisement

एयर इंडिया के CEO और प्रबंध निदेशक (MD) कैंपबेल विल्सन ने कहा, 'यह अपग्रेड एयर इंडिया को ग्लोबल लेवल पर एयरलाइन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'

Last Updated- September 17, 2024 | 5:45 PM IST
Air India

एयर इंडिया ने अपने 67 पुराने विमानों को आधुनिक बनाने के लिए 40 करोड़ डॉलर की योजना का आज ऐलान किया है। इस योजना का उद्देश्य एयर इंडिया को ग्लोबल लेवल की एयरलान में बदलना है। नई योजना के तहत पहले 27 नैरो-बॉडी एयरबस A320neo विमानों की ओवरहॉलिंग होगी, जिसके बाद 40 वाइड-बॉडी बोइंग विमानों की ओवरहॉलिंग की जाएगी।

अपग्रेड से गुजरने वाला पहला नैरो-बॉडी विमान A320neo VT-EXN है, जो सोमवार को हैंगर में एंट्री कर गया। रेगुलेटरी अप्रूवल और प्रोटोटाइप के बाद, VT-EXN के दिसंबर 2024 तक कमर्शियल सर्विस में लौटने की उम्मीद है। यह पहले से ही अपग्रेडेड इंटीरियर वाले आठ नए डिलीवर्ड A320neo विमानों में शामिल हो जाएगा।

एयर इंडिया हर महीने तीन से चार विमानों का नवीनीकरण करेगी, और उम्मीद है कि नैरो-बॉडी बेड़े का अपग्रेड 2025 के मध्य तक पूरा हो जाएगा। वाइड-बॉडी बोइंग 787 और 777 विमानों का नवीनीकरण 2025 की शुरुआत में शुरू होगा।

एयर इंडिया के CEO और प्रबंध निदेशक (MD) कैंपबेल विल्सन ने कहा, ‘यह अपग्रेड एयर इंडिया को ग्लोबल लेवल पर एयरलाइन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

लक्जरी और कार्यक्षमता का मेल: यात्रियों के लिए क्या नया होगा?

A320neo विमानों में नया तीन-कैबिन लेआउट होगा: बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकॉनमी, और इकॉनमी। बिजनेस क्लास में 40 इंच की आठ शानदार सीटें होंगी, जबकि प्रीमियम इकॉनमी में 32 इंच के लेगरूम वाली 24 सीटें होंगी।

इकॉनमी में 132 आरामदायक सीटों के साथ अतिरिक्त लेगरूम की सुविधा होगी। यात्रियों को चार्जिंग के लिए USB टाइप A और C पोर्ट्स, आधुनिक लाइटिंग, और नए डिजाइन वाली कारपेट और अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

वाइड-बॉडी बोइंग विमानों में भी प्रीमियम अपग्रेड्स होंगे, जिसमें हाई क्वालिटी वाली सीटें और अत्याधुनिक इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम (state-of-the-art inflight entertainment system) शामिल होंगे। डिजाइन को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है और एयर इंडिया उत्पादन में तेजी लाने के लिए मैन्युफैक्चरर्स के साथ काम कर रही है।

प्रतिस्पर्धा के बीच रणनीतिक कदम

यह अपग्रेडेशन ऐसे समय में हो रहा है जब एयर इंडिया अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को बढ़ा रही है और विश्वस्तरीय एयरलाइनों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है। भारत में बढ़ती आय के साथ, यात्री प्रीमियम यात्रा विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे यह निवेश समय पर साबित हो रहा है।

यह नवीनीकरण एयर इंडिया और विस्तारा के प्रस्तावित विलय (Air India-Vistara merger) के समय भी हो रहा है। विस्तारा में 25.1% हिस्सेदारी रखने वाली सिंगापुर एयरलाइंस को हाल ही में भारतीय सरकार से इस विलय की मंजूरी मिली है, और यह सौदा 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

12 नवंबर से एयर इंडिया विस्तारा के विमानों और यात्रियों को संभालेगी, संचालन को और मजबूत करेगी और एक एकीकृत ब्रांड (unified brand) के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement